Sarkari Naukri After Graduation: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर शुरू हुई भर्तियां, मिलेगी मोटी सैलरी फटाफट करें अप्लाई

Sarkari Naukri After Graduation: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के 344 पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं. जल्दी करें आवेदन, सैलरी होगी ₹30,000.

Published date india.com Published: October 16, 2024 9:17 AM IST
Government Jobs After Graduation:
सरकारी नौकरी न्यूज

Sarkari Naukri After Graduation: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एक शानदार अवसर पेश किया है. इस बैंक में ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकली है. कुल 344 पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है और इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये की मासिक सैलरी मिलेगी.

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए. उम्र सीमा 20 से 35 साल के बीच रखी गई है.

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा से गुजरना होगा. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद ही अंतिम चयन होगा, इसलिए उम्मीदवारों को अच्छे से तैयारी करनी चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है. आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा.

कैसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं.
  2. करियर लिंक पर क्लिक करें और ‘Apply Now’ चुनें.
  3. ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  4. अपनी जानकारी भरें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  5. फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

IPPB Executive Exam Pattern 2024

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से ग्रेजुएशन के अंकों, ग्रुप डिस्कशन (GD), और पर्सनल इंटरव्यू (PI) पर आधारित है. हालांकि, बैंक अपने विवेक पर केवल ग्रेजुएशन या MBA (माकेटिंग/सेल्स) के आधार पर भी चयन कर सकता है. यदि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होती है, तो उसका पैटर्न भी लागू किया जा सकता है. ऑनलाइन परीक्षा की संभावित संरचना में विभिन्न सेक्शन शामिल होंगे, जैसे कि रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, और कंप्यूटर नॉलेज. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और समयबद्ध होगी.

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें- Notification

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.