हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
हरियाणा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल 50.92 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है.
हरियाणा 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2024
HSEB: हरियाणा विद्यालय बोर्ड ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 20,749 विद्यार्थियों में से 50.92 फीसदी यानी 10,566 बच्चे पास हुए हैं. इसमें 53.46 फीसदी लड़कियां और 49.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं. लड़कियों ने इस साल लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं. परीक्षा प्रदेश के 75 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया. उन्होंने बताया कि परीक्षा की कॉपियों का डिजिटल वेरिफिकेशन हो चुका है, जिसके बाद रिजल्ट जारी किया गया. साथ ही बच्चों को कॉपियां दोबारा चेक कराने के लिए 20 दिन का समय दिया गया है. इच्छुक स्टूडेंट्स 20 के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद दोबारा चेक कराकर रिजल्ट जारी किया जाएगा.
HBSE 12th Compartment Result 2024 कैसे चेक करें?
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर व जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें.
- आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.
- उसे डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.
हरियाणा 12वीं बोर्ड एग्जाम 2024 में 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए
हरियाणा बोर्ड बोर्ड 12वीं में इस वर्ष 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है. भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी जो 28 मार्च 2023 को खत्म हुई थी. परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं. इन परीक्षाओं में 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था जबकि 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें