नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 6 शैक्षणिक संस्थानों को ‘Institution of Eminence’ यानी उत्कृष्ठ संस्थान का दर्जा दिया है. इन संस्थानों में 3 सरकारी और 3 निजी संस्थान शामिल हैं. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को इन संस्थानों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि इन संस्थानों को आने वाले 5 वर्षों में 1000 करोड़ रुपये सरकारी अनुदान दिया जाएगा.
Congratulations to @iitbombay & IITDelhi. These are two premier institutes which will also receive government funding because public sector institutes which are granted status of Institutes of Eminence will get govt grant of Rs 1000 crore in next five years. #InstituteofEminence pic.twitter.com/n7NRnjR0Qh
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 9, 2018
‘Institution of Eminence’ में कौन से संस्थान
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी सूची में तीन सरकारी संस्थान IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे और IISc बेंगलुरु को उत्कृष्ठ संस्थान का दर्जा दिया गया है. वहीं तीन निजी संस्थानों मनीपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, BITS पिलानी और Jio इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ठ संस्थान का टैग मिला है.
HRD मंत्री प्रकाश जावेड़ेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इन संस्थानों को अगले 5 वर्षों में 1000 करोड़ रुपये सरकारी अनुदान के रूप में दिए जाएंगे.
While today’s decision gives virtually full autonomy, it will also ensure that no student will be denied opportunity of education with various measures like scholarships, interest waiver, fee waiver and ensure all equity principles. #InstituteofEminence #TransformingEducation
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 9, 2018
Congratulations to @ManipalUni, @bitspilaniindia & Jio Inst for getting status of #InstituteofEminence. #TransformingEducation #48MonthsOfTransformingIndia@PIB_India @MIB_India pic.twitter.com/XpRsm8nxIQ
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 9, 2018
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे इन संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. नये कोर्सेज को भी जोड़ा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि उत्कृष्ठता का टैग मिलने के बाद इन संस्थानों के विश्व स्तरीय संस्थान बनाने की दिशा में जो कुछ भी जरूरी होगा, किया जा सकेगा.
The #InstituteofEminence are important for the country. We have 800 univ, but not a single university in top 100 or even 200 in the world ranking. Today’s decision will help achieve this. #InstituteofEminence #TransformingEducation #48MonthsOfTransformingIndia @PIB_India
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) July 9, 2018
उन्होंने कहा कि देश में 800 यूनिवर्सिटीज हैं, लेकिन इनमें से एक भी टॉप 100 या 200 में जगह नहीं बना पाती हैं. इस निर्णय के बाद विश्व स्तरीय रैंकिंग को हासिल करना आसान होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.