Ias Success Story Ashutosh Agnihotri Was Confused By The Upsc Result In 1999 Wrote A Letter To The Chairman And Became An Ias
IAS Success Story: 1999 में UPSC रिजल्ट से हुआ कन्फ्यूज, चेयरमैन को लिखी चिट्ठी और बदल गई जिंदगी
IAS Success Story: एक शख्स की जिंदगी तब बदल गई जब 1999 में UPSC रिजल्ट को लेकर वह कन्फ्यूज हो गया. उसने चेयरमैन को एक चिट्ठी लिखी और वहीं से शुरू हुई उसकी सफलता की कहानी, जो आज कई लोगों के लिए प्रेरणा है.
IAS Ashutosh Agnihotri Success Story: यूपीएससी देश के सबसे हार्ड एग्जाम में से एक है. इसे पास करना हर किसी की बस की बात नहीं है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट चुनौती देना लगभग नामुमकिन माना जाता है लेकिन 1999 में कानपुर के आशुतोष अग्निहोत्री ने ये कमाल कर दिखाया जब उन्होंने 277वीं रैंक को रिजेक्ट कर दिया. आशुतोष को इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस मिल रही थी लेकिन मार्कशीट में वैकल्पिक विषय के 176 अंकों की जगह सिर्फ 70 अंक दिखे जो किसी क्लर्क की गलती से किसी और के खाते में चले गए थे. उन्होंने जान-पहचान वालों को बताया तो सब शांत रहने की सलाह दे रहे थे लेकिन आशुतोष ने कॉन्फिडेंस से UPSC चेयरमैन को चिट्ठी लिखी. ये चिट्ठी इतिहास बदलने वाली साबित हुई और UPSC को अपना रिजल्ट सुधारना पड़ा.
चेयरमैन की जांच से बदला रिजल्ट
तत्कालीन UPSC चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र नाथ ने आशुतोष की चिट्ठी पर तुरंत जांच का आदेश दिया और क्लर्क की गलती पकड़ी गई जहां आशुतोष के 176 अंक गलत उम्मीदवार को दे दिए गए थे. 1 सितंबर 1999 को UPSC ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रिजल्ट में बदलाव किया और आशुतोष की रैंक 277 से सीधे 26 हो गई. ये घटना UPSC के इतिहास में पहली और आखिरी बार हुई जब फाइनल मेरिट लिस्ट बदली गई. आशुतोष का कॉन्फिडेंस और सच्चाई की ताकत ने सबसे बड़े चयन निकाय को अपनी गलती माननी पड़ी. ये कहानी आत्मविश्वास की मिसाल है जो लाखों UPSC एस्पिरेंट्स को इंस्पायर करती है.
आशुतोष अग्निहोत्री की IAS जर्नी
रिजल्ट सुधार के बाद आशुतोष अग्निहोत्री असम-मेघालय कैडर के IAS अधिकारी बन गए और उनकी ये जीत सिर्फ पर्सनल सफलता नहीं बल्कि पारदर्शिता की जीत थी जिसने UPSC को अपनी प्रक्रिया की जांच करने पर मजबूर किया. वर्तमान में आशुतोष भारतीय खाद्य निगम (FCI) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में केंद्रीय डेपुटेशन पर हैं जहां वे फूड सिक्योरिटी और वेयरहाउसिंग को हैंडल कर रहे हैं. उनकी जिंदगी का ये मोड़ दिखाता है कि हिम्मत और सही समय पर सही कदम उठाने से किस्मत बदल सकती है. आशुतोष आज भी UPSC के लिए मोटिवेशनल आइकॉन हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.