Ias Success Story Tea Sellers Son Cracked Upsc He Told How To Prepare To Become An Ias
IAS Success Story: चाय बेचने वाले के बेटे ने क्रैक किया UPSC, उन्होंने बताया आईएएस बनने के लिए कैसे करें तैयारी
IAS Success Story: चाय बेचने वाले के बेटे ने पहली ही कोशिश में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनने की मिसाल पेश की. उनकी सफलता ने साबित किया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है.
IAS Success Story In Hindi: डॉ. एपीजे Abdul Kalam हमेशा अपने सपनों पर विश्वास करने की बात करते थे और यही विश्वास उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत थी. उन्होंने यह सिद्ध किया कि कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को साकार किया जा सकता है. आज हम एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी साझा करने जा रहे हैं, जिसमें एक चाय बेचने वाले के बेटे ने एक ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस बन गए. इस कहानी से लाखों युवाओं को प्रेरणा मिल सकती है.
IAS देशल दान चरण की प्रेरणादायक यात्रा
देशल दान चरण का नाम आज देशभर में चर्चा का विषय है. उन्होंने 2017 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 82वीं रैंक प्राप्त की. देशल की यात्रा आसान नहीं थी. उनके पिता चाय की दुकान चलाते थे और आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि घर में अच्छे खाने के भी समस्याएँ थीं. राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे देशल के सपने बड़े थे और उन्होंने कभी भी कठिन परिस्थितियों के सामने हार मानने का सोचा नहीं.
देशल के परिवार में सात भाई-बहन थे और घर में शिक्षा के लिए पैसे की कमी थी. हालांकि, देशल के मन में अफसर बनने का सपना था. उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और हर क्लास में टॉप मार्क्स लाए. उन्होंने आईआईआईटी जबलपुर में एडमिशन पाया और वहीं से ग्रेजुएशन की. देशल की प्रेरणा उनके बड़े भाई थे, जो इंडियन नेवी में थे और 2010 में शहीद हो गए थे. उनके भाई का सपना था कि देशल एक अफसर बने, और इस सपने को पूरा करने के लिए देशल ने मेहनत की.
IAS बनने के लिए कैसे करें तैयारी?
IAS देशल दान चरण ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी एक कठिन लेकिन संभव कार्य है, जो दृढ़ निश्चय और सही रणनीति के साथ सफल हो सकता है. सबसे पहले, अपनी सिलेबस को समझें और मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करें. अच्छे स्रोतों और किताबों का चयन करें और नियमित रूप से पढ़ाई करें. चूंकि कोचिंग क्लासेज के लिए पैसे नहीं होते, इसलिए इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ्त संसाधनों का उपयोग कर सकते है. टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट से आत्ममूल्यांकन करें और कमजोर बिंदुओं पर काम करें. परीक्षा से पहले सभी टॉपिक्स को बार-बार रिवाइज करें. टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे आप अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी बना सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.