IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ACIO पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी पाने के लिए ये होनी चाहिए योग्यता

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ग्रेड 2 टेक्निकल भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है. आईबी में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

Written by: Priya Gupta
Published: December 25, 2023, 9:59 AM IST

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ग्रेड 2 टेक्निकल भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है. आईबी में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 तक. एप्लीकेशन सबमिशन की प्रक्रिया 23 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वे मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.अभ्यर्थियों को सलाह है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया व आवेदन शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.

क्या होनी चाहिए योग्यता

आईबी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को GATE 2021 में क्वॉलीफाइंग कटऑफ मार्क्स या 2023 की गेट परीक्षा (EC या CS) में में कटऑफ मार्क्स लिस्ट में नाम होना चाहिए. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. या किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग या कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें. नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.

आयु सीमा- 18 से 27 वर्ष। आयु की गणना 12 जनवरी 2024 से की जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी के लिए 100 रु हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों का चयन रिक्तियों से 10 गुना तक किया जाएगा.

वैकेंसी डिटेल्स

टोटल भर्ती – 226
कम्प्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – 79 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड काम्युनिकेशन – 147 पद

IB Recruitment 2023 Notification Download 

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.