ICAI CA फाइनल, इंटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:July 11, 2024 10:49 AM IST

सीए फाइनल और इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ICAI CA Final, Inter Results 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज 11 जुलाई 2024 को ICAI CA Final, Inter का रिजल्ट जारी कर दिया है. एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. स्कोर कार्ड में अभ्यर्थी का नाम (Student Name), एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number), पेपर वाइज मार्क्स (Paper Wise Marks), कुल मार्क्स (Total Marks), और रिजल्ट का स्टेटस (Result Status) की जानकारी शामिल होगी. इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाने पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से संपर्क कर सकते हैं.

Advertising
Advertising

ICAI CA Final, Inter Results 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर जाएं.
  • वहां ICAI CA Final, Inter Results 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें.
  • रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें.

ICAI CA Final के लिए डायरेक्ट लिंक-1 पर क्लिक करें- direct link1

CA Inter Results 2024 के लिए डायरेक्ट लिंक-2 पर क्लिक करें- direct link 2

ICAI CA Final, Inter Results 2024 कहां-कहां चेक कर सकते हैं?

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर वेबसाइट खुलने में दिक्कत करती है, क्योंकि उस समय एक साथ कई सारे स्टूडेंट्स विजिट करते हैं. इसलिए उम्मीदवार ICAI CA Final, Inter का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स icai.org, icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर भी चेक कर सकते हैं.

ICAI CA Inter पास करने के लिए कितना मार्क्स जरूरी है?

सीए इंटरमीडिएट एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है. साथ ही टोटल मार्क्स 50 प्रतिशत होना चाहिए. इस एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स को दो साल की आर्टिकलशिप करना होगा.

ICAI CA Final, Inter एग्जाम कब हुआ था?

सीए इंटर ग्रुप 1 का आयोजन 3, 4 और 5 मई को किया गया था. ग्रुप 2 का आयोजन 11,15, और 17 मई को हुआ था. सीए फाइनल ग्रुप 1 का आयोजन 2,4 और 8 मई 2024 को हुआ था. ग्रुप 23 का आयोजन 10,14 और 16 मई 2024 को हुआ था. सीए बनने के लिए तीन चरणों में एग्जाम होता है. इसमें सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की परीक्षा और तीसरे चरण में आर्टिकलशिप पास करना होता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें