ICSI CSEET June 2024 Result जारी, चेक करें टॉपर्स की लिस्ट, लड़कियों का रहा दबदबा
Written By: Md. Raja Alam
Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:August 25, 2024 1:35 PM IST
ICSI CSEET जून 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है, और इसमें लड़कियों ने प्रमुख स्थान प्राप्त किया है. जानिए टॉपर्स की सूची में कौन-कौन से नाम शामिल हैं और किस प्रकार से लड़कियों ने परीक्षा में दबदबा कायम किया है.
आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2024 रिजल्ट
ICSI CSEET June 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 25 अगस्त 2024 को कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2024 सत्र के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.
ICSI CSEET जून 2024 टॉपर्स की लिस्ट
- प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस):
- पहली रैंक: इशिका सोनी
- दूसरी रैंक: काजल प्रमोद तिवारी
- तीसरी रैंक: शुभम सुनील चोरडिया
- प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस):
- पहली रैंक: भूमिका सिंह
- दूसरी रैंक: राज समीर भोजानी, हर्षल चन्द्रशेखर क्षीरसागर
- तीसरी रैंक: दीया दत्ता, पटवर्धन सोनल विजय
ICSI CSEET जून 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- स्टेप 1: ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
- स्टेप 2: होम पेज पर ICSI CSEET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: मांगी गई जानकारी, जैसे यूनिक आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा. स्कोरकार्ड की जानकारी की जांच करें.
- स्टेप 5: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें