IIT JAM 2023 Admit Card: आईआईटी जेएएम परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आईआईटी गुवाहाटी ने ज्वाइंट एढमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM Exam 2023) के मद्देनजर एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें अधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर विजिट करना होगा.

Published date india.com Published: January 12, 2023 9:20 AM IST
IIT JAM Response Sheet 2023 Released on jam.iitg.ac.in, Check Steps To Download Here
IIT JAM Response Sheet 2023 Released on jam.iitg.ac.in, Check Steps To Download Here

IIT JAM 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT JAM 2023 परीक्षा के मद्देनजर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. आईआईटी गुवाहाटी ने ज्वाइंट एढमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM Exam 2023) के मद्देनजर एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें अधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर विजिट करना होगा. आईआईटी जैम 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा.

बता दें कि JAM Exam का आयोजन सात विषयों के लिए करवाया जाएगा. इसमें केमेस्ट्री, जियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, मैथ्स स्टैटिक्स, फिजिक्स और मैथ्स होगा. पीजी एडमिशन के लिए IIT JAM परीक्षा के मद्देनजर एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं.

IIT JAM 2023 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?

– एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं.
– यहां होमपेज पर Important Dates के सेक्शन में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
– अब अगले चरण में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें.
– इसके बाद आप एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारियों को भरकर सबमिट करें.
– इसके बाद आईआईटी जेएएम 2023 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है.
– एडमिट कार्ड को अब प्रिंट करा लें.

उम्मादवार ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड को लेकर जाना न भूलें. बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक JAM 2023 Exam का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा. इसके परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.