
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) द्वारा आयोजित होने वाली जेएएम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 8 जनवरी को जारी किया जाएगा. इस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. IIT JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित होने वाली है, और परिणाम 22 मार्च को घोषित किए जाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा.
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “एडमिट कार्ड JOAPS लॉगिन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. एडमिट कार्ड 8 जनवरी, 2024 को जारी होगा. आईआईटी जेएएम 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं. परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी. आईआईटी जेएएम परीक्षा पैटर्न 2024 के अनुसार, सेक्शन ए में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), सेक्शन बी में 10 मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (एमएसक्यू) और सेक्शन सी में 20 संख्यात्मक उत्तर प्रकार (एनएटी) प्रश्न शामिल होंगे। सेक्शन ए में 1 अंक वाले 10 प्रश्न और प्रत्येक 2 अंक वाले 20 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी.
आईआईटी जेएएम एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. यदि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें. यदि किसी भी तरह की गलत जानकारी दी गई हो तो उसे विभाग द्वारा सुधारा जा सकता है. एग्जाम के लिए सभी नियम ध्यान से पढ़ें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.