GATE 2019: IIT मद्रास आयोजित करेगा परीक्षा, जानें- योग्यता, पैटर्न और परीक्षा की तारीख

4 जनवरी 2019 को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Published date india.com Updated: July 16, 2018 12:27 PM IST
GATE 2019
GATE 2019 Results declared today at offcial website.

GATE 2019: साल 2019 में गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा आईआईटी मद्रास आयोजित करेगा. गेट की परीक्षा देने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस की अन्य विधाओं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस(IISc) और IITs संस्थानों में सीधे इंजीनियरिंग के मास्टर्स डिग्री में या डोक्टोरल प्रोग्राम्स में दाखिला मिलता है. कुछ पब्लिक सेक्टर कंपनियां जैसे कि BHEL, GAIL, HAL, IOCL, ONGC, आदि कुछ पदों पर नौकरी देने के लिए गेट के अंकों को आधार मानती हैं.

अगले साल, GATE 2019 की परीक्षा में 24 विषयों को शामिल किया जाएगा. इसकी कप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी. 2, 3, 9 और 10 फरवरी को CBT परीक्षा होगी. बता दें कि गेट के स्कोर तीन साल तक वैलिड होते हैं.

गेट 2019 के लिए छात्र GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. एक सेशन में उम्मीदवार केवल एक पेपर के लिए एपीय हो सकता है. कुछ विदेशी यूनिवर्सिटीज जैसे कि जर्मनी के विश्वविद्यालय RWTH आचेन और TU म्यूनिच के पोस्ट ग्रेजुएवेशन कोर्स में भारतीयों के दाखिले के लिए GATE के स्कोर को महत्वपूर्ण माना जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

SBI PO 2018: इसी हफ्ते आ सकता है प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां जानें सब कुछ

इस साल, GATE का रिजल्ट IIT गुवाहाटी ने 16 मार्च को जारी किया था. परीक्षाएं 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की गई थीं.

योग्यता :

हालांकि GATE 2018 परीक्षा के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं थी. उम्मीदवार BE, BTech, BPharmacy, BArch, BSc (रिसर्च), BS, MA, MSc, MCA, Int MSc या Int BSMS आदि में से किसी एक विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए. अगर इनमें से कोई योग्यता नहीं है तो उम्मीदवार ने कम से Int ME, MTech (post BSc) या 10+2 के बाद डुअल डिग्री हो.

पेपर का पैटर्न:

GATE 2019 परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा. 100 अंक 65 सवाल होंगे. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, इसलिए समय समाप्त होते ही कंप्यूटर का स्क्रीन अपने आप बंद हो जाएगा.

परीक्षा के दो सेक्शन होंगे. पेपर में जनरल एप्टीट्यूड आधारित 15 मार्क्स के सवाल होंगे. इंजीनियरिंग मैथेमैटिक्स 10-13 अंक के होंगे ओर कोर इंजीनियरिंग से भी सवाल पूछे जाएंगे.

परीक्षा में दो तरह के सवाल होंगे, पहला मल्टीपल च्वॉइस के और दूसरे फिल इन दी ब्लैंक्स वाले. MCQs यानी मल्टीपल च्वॉइस वाले सवाल पर नेगेटिव मार्किंग होगी. लेकिन रिक्त स्थानों को भरने वाले सवालों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

SBI Clerk Prelims 2018 Results: sbi.co.in पर 18 जुलाई को परिणाम हो सकते हैं घोषित

महत्वपूर्ण तारीख:

GOAPS कब खुलेगा: 1 सितंबर 2018

ऑनलाइन एप्लिकेशन जमा करने की आखिरी तारीख : 21 सितंबर 2018

परीक्षा का शहर बदलने की आखिरी तारीख : 16 नंबर 2018

एडमिट कार्ड: 4 जनवरी 2019

एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.