India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक विभाग ने 38,926 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून है. अगर आप भी इन पदों (India Post Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें, वरना नौकरी को लेकर आपकी दावेदारी समाप्त हो सकती है.
1. उम्मीदवार के पास आवेदन की योग्यता होनी चाहिए. आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं है तो आपकी पात्रता समाप्त हो सकती है.
2. उम्मीदवार को कंप्यूटर टाइपिंग आती हो और उसका अनुभव भी हो. इसके अभाव में आपकी दावेदारी समाप्त की जा सकती है.
3. उम्मीदवार साइकिल चलाना जानता हो. अगर आपको साइकिल चलाने नहीं आती है, तो आपका फॉर्म कैंसल किया जा सकता है या मेरिट सूची में सबसे नीचे नाम जा सकता है.
4. जिस सर्कल या राज्य से आवेदन फॉर्म भर रहे हैं, उसकी क्षेत्रीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो आपका फॉर्म अप्रूव नहीं होगा.
5. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप पहले से किसी डाक विभाग में काम ना कर रहे हों. अगर ऐसा पाया गया तो उनके अनुभव पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.
6. फॉर्म में जो भी जानकारी आपने दी है, उसकी पुष्टि के लिए दस्तावेज जरूर अपलोड करें.
7. उम्मीदवारों का आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा. इसलिए अगर आप ऑफलाइन फॉर्म जमा कर रहे हैं तो यह गलती ना करें. क्योंकि इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और आपकी दावेदारी समाप्त हो जाएगी.
उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा मेरिट के आधार पर होगा.उम्मीदवारों के दसवीं के अंक पर गौर किया जाएगा. उम्मीदवारों योग्यता से संबंधित पूरा विवरण नोटिफिकेशन में देखें.
चयनित उम्मीदवारों को 10 से 12 हजार तक का वेतन प्राप्त होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.