EnglishHindi

Success Story: सरकारी नौकरी के लिए छोड़ी मेडिकल की पढ़ाई, 25 की उम्र में बनीं IPS अफसर

IPS Dr Taruna Kamal Success Story: क्या आपने कभी सुना है कि कोई डॉक्टर बनने के बाद सरकारी नौकरी के लिए अपना करियर बदल दे? हिमाचल की डॉ. तरुणा कमल ने ऐसा कर दिखाया और 25 की उम्र में आईपीएस बन गईं.

Written by: Md. Raja Alam
Published: November 18, 2024, 7:00 AM IST

IPS Success Story: हिमाचल प्रदेश की डॉ. तरुणा कमल ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी का फैसला लिया. 26 जून 1997 को मंडी जिले के बल्ह वैली में जन्मीं तरुणा ने 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रत्ती से की. इसके बाद उन्होंने पालमपुर स्थित G.C. नेगी कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की. ट्रेनिंग के दौरान उनके मन में सिविल सेवा में जाने का ख्याल आया. यह सोच उनके जीवन की दिशा बदलने वाली साबित हुई.

परिवार का सपोर्ट बना प्रेरणा

तरुणा कमल का परिवार साधारण था. उनके पिता नगर निगम में सफाई ठेकेदार हैं और मां गृहिणी. उन्होंने चंडीगढ़ में एक कोचिंग सेंटर जॉइन किया और यूपीएससी की कड़ी परीक्षा की तैयारी शुरू की. परिवार के सीमित साधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने उन्हें हरसंभव सहयोग दिया. कठिन सिलेबस और मेडिकल बैकग्राउंड की चुनौतियों को पार करते हुए तरुणा ने 2022 में यूपीएससी में 203वीं रैंक हासिल की और 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी बनीं.

पहले प्रयास में मिली सफलता

डॉ. तरुणा कमल ने सिविल सेवा परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर लिया. मेडिकल बैकग्राउंड से होने के कारण यूपीएससी के सिलेबस को समझना उनके लिए आसान नहीं था. हालांकि, उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल बैकग्राउंड के चलते सिविल सेवा के विषयों को समझने में काफी मुश्किल हुई. लेकिन उनकी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाई. जब वे 25 साल की थीं, तब उन्होंने सिविल सेवा की दुनिया में कदम रखा.

युवाओं के लिए प्रेरणा

डॉ. तरुणा कमल की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए करियर बदलने से हिचकते हैं. उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं. डॉक्टर से आईपीएस अधिकारी बनने का यह सफर मेहनत, त्याग और प्रेरणा की मिसाल है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.