JAC Delhi Counselling 2024: दिल्ली जेएसी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 मई के बाद होगी शुरू, 6372 सीटों पर होगा एडमिशन

JAC Delhi Counselling 2024: जेईई मेन में शामिल होने वाले उम्मीवारों के लिए दिल्ली जेएसी काउंसलिंग प्रक्रिया 27 मई के बाद शुरू की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Published date india.com Published: May 23, 2024 11:55 AM IST
JAC Delhi Counselling 2024
JAC Delhi Counselling 2024

JAC Delhi Counselling 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAC) समिति, दिल्ली ने काउंसलिंग की डेट को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जेएसी दिल्ली काउंसलिंग प्रक्रिया 27 मई 2024 के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर शुरू की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर JAC Delhi 2024 काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

टोटल 6372 सीटों पर होगा एडमिशन

इसके तहत, दिल्ली सरकार की ओर से संचालित यूनिवर्सिटीज में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट के बैचलर कोर्स में योग्य उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा. यह एडमिशन जेईई मेन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके प्राप्त स्कोर के आधार पर दिल्ली के टोटल 5 यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका दिया जाएगा. इस साल इन यूनिर्सिटीज में एडमिशन के लिए टोटल 6372 सीटें मौजूद हैं. ये सीटें AC Delhi Counselling 2024 के माध्यम से भरी जाएंगी. यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट नीचे है-

  1. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
  2. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW)
  3. इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIITD)
  4. नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT)
  5. दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU)

जेईई मेन परीक्षा कितने भाषाओं में होती है?

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की थी. जिसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं. JEE Mains Exam 2024 Session 2 के पेपर 4, 5, 6, 8, 9, 12 अप्रैल को हुए थे. ये परीक्षाएं 319 शहरों में ली गईं थी, जिसमें 22 शहर देश के बाहर के भी शामिल थे. इन पेपरों के लिए प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल को आई थी, जिसके बाद फाइनल आंसर की आई, इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया. जेईई मेन 2024 के top 2.5 लाख योग्य उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2024 में बैठने का आगे परीक्षा देने का मौका मिलेगा. OBC-NCL के लिए कट ऑफ बढ़ी है. इस साल यह 79.6 NTA Score है. पहले 73.6 एनटीए स्कोर थी. unreserved category के लिए JEE (Advanced) के लिए क्वालीफाइंग स्कोर इस साल 93.23 है. पिछले साल यह 90.7 था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.