JEE Advanced 2022: एनटीए ने जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें ये आंसर-की प्रोविजनल ( JEE Advanced Answer Key) हैं, जो स्टूडेंट्स आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इस आंसर-की से स्टूडेंट्स अपने अंकों की गणना कर सकते हैं. उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑब्जेकशन दर्ज कर सकते हैं. आंसर- की (JEE Advanced 2022) देखने के लिए उम्मीदवार को मांगी गई जानकारी दर्ज करने की जरूरत होगी.
जेईई एडवांस परीक्षा (JEE Advanced Result 2022) का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया गया था. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में करीब 2.62 लाख छात्रों ने भाग लिया था. प्रोविजनल आंसर-की के बाद फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएागा. परीक्षा में पास होने के बाद आईआईटी कॉलेज में मिलेगा.
11 सितंबर को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की जारी होगी. आपको बता दें कि जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा देते हैं. लेकिन इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए सिर्फ 1,60,038 ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें सिर्फ 1,56,089 ने परीक्षा दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.