
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
JEE Main result out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. 21 से 28 जनवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के नतीजे अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. छात्र अपने एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
NTA ने जेईई मेन जनवरी सत्र की फाइनल आंसर की आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दी है. इसके साथ ही छात्रों के स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसे छात्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
अपना रिजल्ट देखने के लिए jeemain.nta.nic.in पर जाएं और JEE Main 2026 Outcome लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी एप्लीकेशन आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए सेव या प्रिंट कर सकते हैं.
अपने रॉ स्कोर का पता लगाने के लिए फाइनल आंसर की का मिलान अपनी रिस्पॉन्स शीट से करें. सही उत्तर के लिए +4 अंक जोड़ें और गलत उत्तर के लिए -1 अंक घटाएं. अनुत्तरित (Unattempted) सवालों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा. बता दें कि परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब के लिए उम्मीदवार को 4 अंक दिए जाते हैं. निगेटिव मार्किंग के तहत, प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा. न्यूमेरिकल वैल्यू वाले सेक्शन (Section B) में भी गलत जवाब पर -1 की कटौती लागू होगी.
स्टूडेंट्स के आपत्तियों की समीक्षा के बाद, NTA ने अंतिम उत्तर कुंजी से 9 सवालों को हटा (Drop) दिया है. ये सुधार 4 से 6 फरवरी के बीच प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर किए गए हैं, जिससे अंतिम परिणाम की सटीकता बढ़ी है. NTA के नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रश्न ड्रॉप किया जाता है, तो उस शिफ्ट में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को उस प्रश्न के लिए पूरे 4 अंक (+4) दिए जाएंगे. इससे उन छात्रों को सीधा फायदा होगा जिनकी शिफ्ट में त्रुटिपूर्ण सवाल आए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.