Jharkhand Teacher Recruitment 2022 Sarkari Naukri More Than 50 Thousands Vacancy On Teacher Post In Jharkhand Government Approved
Jharkhand Teacher Recruitment 2022: झारखंड में 50 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी
मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद तथा नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी.
1,21,370 रिक्तियों को भरने के लिए टीआरई चरण 2 हुआ.
Jharkhand Teacher Bharti 2022: झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षकों के करीब 50,000 पद सृजित करने की बुधवार को मंजूरी दी. मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद तथा नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी. बुधवार को आयोजित इस बैठक में हेमंत सोरेन ने 38 प्रस्तावों पर मुहर लगाई. इस बात की सूचना कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने दी है.
50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
इस बैठक में रांची विश्वविद्यावय के तीन नए कॉलेजों के लिए कुल 87 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है. कैबिनेट सचिव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित आचार्य के लिए 28,825 एवं मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए 29,175 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी गई है.
इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को नए वेतन विकल्प को चुनने को लेकर भी मंजूरी दे दी गई गहै. इसके तहत 31 अगस्त 2022 तक कर्मचारी अपना वेतन विकल्प चुन सकते हैं. वहीं नव सृजित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चयनित चिकित्सा पदाधिकारी एम पारा मेडिकल स्टाफ के लिए कुल 1990 पद सृजित किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.