JNU Admission 2020: जेएनयू ने इन विषयों में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की बढ़ाई डेट, ये है आखिरी तारीख, जानें डिटेल

JNU Admission 2020: एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची इस डेट को जारी किया जाएगा. 

Published date india.com Published: September 2, 2020 3:47 PM IST
JNU Entrance Exam Result 2020

JNU Admission 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने मंगलवार को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) श्रेणी के तहत एमबीए, एमफिल और पीएचडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ा दी है. JNU द्वारा जारी प्रेस रीलीज के अनुसार, “JNU शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए इन प्रोग्रामों MBA, Mphil और जेआरएफ श्रेणी के तहत Ph.D और प्रोफिशिएंसी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन पंजीकरण की घोषणा करता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2020 है.” उम्मीदवार जो इन विषयों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि 21 सितंबर को रात 11.50 बजे तक होगा जबकि वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म के विवरणों का सुधार 23 से 25 सितंबर तक होगा. ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों की घोषणा 9 अक्टूबर (टेंटेटिव) को होगी जबकि ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू 12 से 22 अक्टूबर (टेंटेटिव) तक आयोजित किए जाएंगे. एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची 29 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

JNU Admission 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

MBA एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि- 1 से 21 सितंबर, 2020 तक
ऑनलाइन फॉर्म में सुधार की तिथि- 23 से 25 सितंबर, 2020 तक
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों की घोषणा- 9 अक्टूबर, 2020
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की तारीख- 12 से 22 अक्टूबर, 2020
पहली मेरिट सूची- 29 अक्टूबर, 2020

JNU Admission 2020 के लिए एमफिल और पीएचडी के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि – 1 से 21 सितंबर, 2020 तक
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि- 23 से 25 सितंबर, 2020 तक

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.