JNU Admission 2022: जेएनयू में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे और किसे मिलेगा एडमिशन

जेएनयू में यूजी कोर्सेस में एडमिशन सीयूईटी यूजी परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. ऐसे में जो उम्मीदवार सीयूईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जेएनयू प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए पात्र हैं.

Published date india.com Updated: September 28, 2022 1:00 PM IST
JNU Admission 2022 Jawaharlal Nehru University Admission started registration begins at jnuee jnu ac in
JNU Admission 2022: As per the revised schedule, the second merit list will be published on November 08.

JNU Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University Admission 2022) द्वारा बुधवार से सीयूईटी परीक्षा (CUET UG Result 2022) के माध्यम से यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है. जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा कि बीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक पोर्टल खुलेगा जहां सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लॉगइन करना होगा. सीयूईटी यूजी परीक्षा में जो उम्मीदवार पास हुए हैं और जो यूजी कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं वे जेएनयू की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

जेएनयू में यूजी कोर्सेस में एडमिशन सीयूईटी यूजी परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. ऐसे में जो उम्मीदवार सीयूईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जेएनयू प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए पात्र हैं. बीए की प्रवेश परीक्षा (ऑनर्स) सभी भाषाओं के लिए सामान्य परीक्षा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 परीक्षा का रिजल्ड 16 सितंबर को cuet.samarth.ac.in पर घोषित किया गया था.

आवेदन शुल्क

जेएनयू प्रवेश परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उनके कुछ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं विदेशी नागरिकों के लिए 2392 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.