JNU PG 1st Merit List 2023: बस कुछ देर में जारी हो सकती है JNU PG एडमिशन की पहले मेरिट लिस्ट

JNU PG admission 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए पहली मेरिट (JNU PG 1st Merit List) लिस्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जारी होगी. मेरिट लिस्ट को आप ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं, यहां जानें.

Published date india.com Updated: August 17, 2023 12:14 PM IST
JNU PG 1st Merit List 2023: बस कुछ देर में जारी हो सकती है JNU PG एडमिशन की पहले मेरिट लिस्ट

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए जिन छात्रों ने एंट्रेंस एग्जाम दिया है, उन्हें अपने परिणाम का इंतजार है. उनका इंतजार आज 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. जेएनयू अपने पीजी एडमिशन की पहली लिस्ट (JNU PG 1st Merit List 2023) जारी कर रहा है. पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स में एडमिशन के साथ आज ADOP प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए लिस्ट जारी जारी होगी. PG कोर्स और ADOP प्रोग्राम्स  दोनों के लिए लिस्ट jnuee.jnu.ac.in पर जारी होगी.

फिलहाल जो एडमिशन शेड्यूल है, उसके अनुसार छात्रों को 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच अपना प्री-एंरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, स्लॉट बुकिंग और फी पेमेंट का काम पूरा करना होगा.

दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी. (JNU PG Second Merit List Date)

फोरेन लैंग्वेज में MA कोर्स के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के एडमिशन/रजिस्ट्रेशन का फिजिकल वेरिफिकेशन 1 सितंबर को किया जाएगा. दूसरे कोर्स के लिए, यह 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर, 2023 को किया जाएगा.

अगर जरूरी हुआ, तो JNU 19 सितंबर तक अस्थायी रूप से फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा. अधिक जानकारी के लिए, यहां शेड्यूल देखें: http://jnuee.jnu.ac.in/2023/Revised_admission_schedule_for_pg_and_adop.pdf 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऐसे चेक करें (JNU PG 1st merit list 2023 Direct Link)

  1. आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
  2. अब यहां मेरिट लिंक पर क्लिक करें. हर सबजेक्ट के लिए मेरिट लिस्ट अलग दी गई है, इसलिए आपने जिस विषय में एडमिशन के लिए परीक्षा दी है, उसका लिंक ओपन करें.
  3. अपना सेलेक्शन स्टेटस चेक करें और उसे भविष्य की जरूरत को देखते हुए उसे डाउनलोड करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.