Jnu Ug Admission Merit List 1 Released Steps To Check Merit List At Jnu Ac In
JNU Merit List: जेएनयू यूजी एडमिशन के जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने केलि उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. सीट ब्लॉक करने की लास्ट डेट 23 अक्टूबर 2022 है. उम्मीदवार ध्यान दें कि जेएनयू द्वारा विश्वविद्यालय की दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
JNU UG admission Merit List 1: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर 2022 को JNU UG Admission 2022 के लिए जेएनयू की मेरिट लिस्ट 1 को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जिन्होंने जेएनयू यूजी 2022 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे अधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in या jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं.
पहले राउंड के लिए जारी रिजल्ट के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इस बाबत रिजल्ट डाउनलोड करने केलि उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. सीट ब्लॉक करने की लास्ट डेट 23 अक्टूबर 2022 है. उम्मीदवार ध्यान दें कि जेएनयू द्वारा विश्वविद्यालय की दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
अब राउंड 1 के लिए जेएनयू मेरिट लिस्ट जारी होने पर उम्मीदवार अपनी सीट को तुरंत ब्लॉक कर लें. पहले दौर में एडमिशन के लिए जो उम्मीदवार योग्य नहीं है वे दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंजार करें.
ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
– मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार पहले अधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/node या jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
– यहां होमपेज पर Result of List 1 for BA Hons 1st Year Programme through CUET UG 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
– अगले चरण में एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियों को भरें.
– इसके बाद रिजल्ट को डाउनलोड कर सीटों को ब्लॉक करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.