By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Jnuee Result 2020 Declared Nta Declared Jnuee 2020 Result Check With Direct Link Jueuee Jnu Ac In
JNUEE Result 2020 Declared: NTA ने जारी किया JNUEE 2020 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JNUEE Result 2020 Declared: JNU Entrance Exam के लिए लगभग 1.35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
JNUEE Result 2020 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JNUEE Result 2020 घोषित कर दिया है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार NTA JNUEE की आधिकारिक वेबसाइट jueuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एंट्रेंस एग्जाम 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2020 तक आयोजित की गई थी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jnuee.jnu.ac.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे. 28 अक्टूबर, 2020 को 6 विषयों में COVID-19 उम्मीदवारों के लिए एक अलग परीक्षा भी आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए कुल 69,492 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. JNU Entrance Exam के लिए लगभग 1.35 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. यह परीक्षा 101 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया गया था. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त की है, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करना होगा.
JNUEE Result 2020 ऐसे करें चेक
JNUEE की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
JNUEE Result 2020 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें