
JPSC Result 2022 : झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 7वीं से 10वीं जेपीएससी का फाइनल रिजल्ट, यहां चेक करें
JPSC Result 2022 : झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं से 10वीं जेपीएससी का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. टॉपर्स की लिस्ट और अन्य विवरण यहां चेक करें.

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइ पर 7वीं से 10वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. बता दें कि आयोग ने 9 से 16 मई तक इंटरव्यू आयोजित किया था, जिसके बाद यह फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है. परीक्षा में सावित्री कुमारी ने टॉप है. बता दें कि इंटरव्यू में कुल 802 उम्मीदवार पहुंचे थे.
Also Read:
टॉप 10 लिस्ट
सावित्री कुमारी : झारखंड प्रशासनिक सेवा
कुमार विनोद : झारखंड पुलिस सेवा
मो अरमानुल हक : झारखंड पुलिस सेवा
अभिनव कुमार : झारखंड प्रशासनिक सेवा
आशीष कुमार साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा
पूजा कुमारी : झारखंड पुलिस सेवा
राजीव रंजन : झारखंड पुलिस सेवा
भोला पांडेय : झारखंड प्रशासनिक सेवा
अंकित बड़ाईक : झारखंड प्रशासनिक सेवा
आशा साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा
ऐसे चेक करें परिणाम :
1. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाना होगा.
2. दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ चेक करें.
3. प्रिंटआउट लें.
पदों के विवरण के साथ चयनित उम्मीदवारों की संख्या :
बता दें कि फाइनल रिजल्ट में कुल 252 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. जिन्हें नीचे दिये गए पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
सहायक नगर आयुक्त (नगर विकास) : 65
उप समाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) : 44
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) : 40
झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग-2 : 41
प्रोवेशन पदाधिकारी (गृह विभाग) : 17
जिला समादेष्टा (गृह विभाग) : 16
अवर निबंधक (राजस्व विभाग) : 10
नियोजन पदाधिकारी : 09
सहायक निबंधक (कृषि) : 06
कारा अधीक्षक (गृह विभाग) : 02
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा : 02
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें एजुकेशन और करियर की और अन्य ताजा-तरीन खबरें