झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की नई तारीख जारी, 4919 पदों पर होने जा रही भर्ती

JSSC ने जो कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकाली थी अब उसे स्थिगित कर दिया है. 15 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शूरू होनी थी लेकिन अब इसे नई तारीख से शुरू की जाएगी.

Written by: Priya Gupta
Published: January 13, 2024, 2:08 PM IST

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी आयोग (JSSC) ने कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकाली थी, इसकी आवेदन की तारीख स्थिगित कर दिया है. 15 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शूरू होनी थी लेकिन अब इसे नई तारीख से शुरू की जाएगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. नए शेड्यूल के मुताबिक अब झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 22 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवार जेएसएससी की वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत जिला इकाई के कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति के लिए होगी.

कुल 4919 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें रेगुलर के 3799 पद हैं और बैकलॉग में 1120 पद हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024 तय की गई है. वहीं आवेदन करने के बाद फीस भरने की आखिरी तारीख 23 फरवरी निर्धारित की गई है. इस भर्ती में होमगार्ड अभ्यर्थियों को कोटा दिया जाएगा.

JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024 Eligibility

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 10वीं पास होना होगा. आयु सीमा की बात करें तो 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट मिलेगी. अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष की छूट मिलेगी. एससी, एसटी पुरुष व महिलाओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी. अधिकतम आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2019 से होगी. न्यूनतम की 01 अगस्त 2023 से होगी.

कैसे होगा सलेक्शन

सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा जो सिर्फ क्वालिफाइंग होगा. मेरिट में इसके मार्क्स नहीं जुड़ेंगे. इसमें पास अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.मेडिकल में पास अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें दो पत्र होंगे. हर प्रश्न तीन तीन अंक का होगा. सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस (MCQ) होंगे. पहला पत्र क्षेत्रीय जनजातीय भाषा ज्ञान का होगा. दूसरा पत्र हिंदी भाषा, न्यूमेरिकल, सामान्य ज्ञान के सवालों पर होगा. पूरी डिटेल्स जानकारी आपको जेएसएससी की वेबसाइट पर मिल जाएगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.