Jssc Pgt Recruitment 2022 Recruitment On More Than 3 Thousand Posts Of Post Graduate Teacher Jharkhand Teacher Bharti Apply Online At Jssc Nic In
Jharkhand PGT Vacancy 2022: पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के 3 हजार से अधिक पदों पर आई भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Sarkari Nuakri 2022/Jharkhand PGT Vacancy 2022: टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के पदों (Jharkhand PGT Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.
Sarkari Nuakri 2022/Jharkhand PGT Vacancy 2022: टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के पदों (Jharkhand PGT Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा (Jharkhand Teacher Bharti 2022) में शामिल होना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की शुरुआत 25 अगस्त से होगी.
JSSC PGT Recruitment 2022 के लिए पदों का विवरण
कुल पद- 3,120
रेगुलर पोजीशन- 2, 855
बैकलॉग पोजीशन- 265
JSSC PGT Recruitment 2022 के लिए अहम तिथियां
आवेदन की प्रक्रिया- 25 अगस्त 2022 को होगी शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि- 23 सितंबर 2022
JSSC PGT Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट मिलेगी.
JSSC PGT Recruitment 2022 के लिए योग्यता
बता दें कि अलग अलग विषयों के लिए आयोग द्वारा अलग अलग योग्यता मांगी गई है. अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार नोटिफिकेशन में योग्यता की जानकारी प्राप्त करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.