पेपर लीक करने वालों को फांसी हो... अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले खान सर

खान सर नॉर्मलाइजेशन को खत्म करने के लिए बीपीएससी द्वारा एक ही शिफ्ट में एग्जाम कराए जाने की लगातार वकालत कर रहे हैं.  इस दौरान खान सर ने ये भी कहा कि नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला केवल गणित जैसे विषयों पर लागू हो सकता है

Published date india.com Published: December 17, 2024 8:59 AM IST
पेपर लीक करने वालों को फांसी हो... अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले खान सर

Khan Sir News: बिहार में बीते दिनों से BPSC की परीक्षा को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ था. बता दें कि बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन लागू करने को लेकर छात्र इसका विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद पटना पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया. इन सबके बीच मशहूर टीचर खान सर नॉर्मलाइजेशन को खत्म करने के लिए बीपीएससी द्वारा एक ही शिफ्ट में एग्जाम कराए जाने की लगातार वकालत कर रहे हैं.

क्या होता है नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला?

मीडिया से बात करते हुए खान सर ने कहा कि नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला केवल गणित जैसे विषयों पर लागू हो सकता है, लेकिन ये बाकि विषयों पर लागू नहीं किया जा सकता. खान सर ने मीडिया से बात करते हुए  नॉर्मलाइजेशन के फॉर्मूले को समझाया कि इस फार्मूले का उपयोग तब किया जाता है, जब परीक्षाएं एक ही दिन में आयोजित नहीं की जा सकती हैं या जब छात्रों की संख्या ज्यादा होती है. आगे कहा कि ये तरीका गणित जैसे विषयों के लिए सही हो सकता है, लेकिन ये जनरल स्‍टडीज एग्‍जाम में बिल्कुल भी सही नहीं है.

खान सर ने आगे कहा कि नॉर्मलाइजेशन उस वक्‍त किया जाता है जब छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा होती है. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों को सवालों के अलग-अलग सेट दिए जाते हैं. जिससे की सभी छात्रों को अलग-अलग अंक मिलते हैं.

पुलिस ने मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया

खान सर ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी,  जिसमें की उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके साथ किसी भी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया और वो केवल विरोध प्रदर्शन में इसलिए शामिल हुए थे क्‍योंकि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था. इसी के चलते वो  वहां रुक गए क्योंकि उन्हें लगा कि अगर वह चले गए तो छात्रों की मांगें पूरी नहीं होंगी.

पेपर लीक पर क्या बोले खान सर?

पेपर लीक को लेकर खान सर ने कहा कि छात्रों के जीवन में इससे बड़ी समस्‍या कोई नहीं हो सकती है. जिस पर भी इस मामले में शक होता है उसका मीडिया की मौजूदगी में नार्को टेस्‍ट करवाया जाना चाहिए. साथ ही उन्‍होंने कहा कि पेपर लीक के लिए मौत की सजा होनी चाहिए. इसके अलावा खान सर ने अपने चुनाव लड़ने की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया और कहा कि हमें पढ़ाने से फुर्सत नहीं है. 2025 का इलेक्‍शन खत्‍म हो कि मेरा सरदर्द खत्‍म हो.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.