UPSC Aspirants Story: खान सर ने बताई यूपीएससी स्टूडेंट्स की कहानी, शो में बैठे लोगों के आंखों में आया आंसू

खान सर ने एक दो स्टूडेंट्स की कहानी सुनाई जिसे सुनकर शो में बैठे लोगों को आंखों में आंसू आ गए. आप भी देखिए दिल छू लेने वाला वीडियो.

Published date india.com Updated: January 10, 2023 12:39 PM IST
most popular teacher khan sir

Khan Sir UPSC Aspirants Emotional Story: यूपीएससी और अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी करवाने वालेखान सर हाल ही में कपिल शर्मा शो में नजर आए थे.  शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खान सर स्टूडेंट्स की उन परेशानी के बारे में बताया जिसे सुनकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी. गरीब बच्चों की पढ़ाई में कैसी-कैसी दिक्कते आ सकती है इस बात का आप अंदाजा लगा सकते हैं. सोशल मीडिया पर खान सर का वीडियो आप खुद ही देखिए.

स्टूडेंट्स की कहानी सुन आंखें नम

खान सर ने यूपीएससी परीक्षा की लाखों रु की फीस को 7 हजार में कर दिया है. खान सर कई बच्चों को फ्री में भी पढ़ाते हैं. जहां एजुकेशन इतना मंहगा हो गया है वहीं खान सर केवल 200 रु में ही पढ़ाते हैं. खान सर ने एक दो स्टूडेंट्स की कहानी सुनाई जिसे सुनकर शो में बैठे लोगों को आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने एक छात्रा की एक घटना बताई एक स्टूडेंट्स सर को बोलती है कि शाम के बैच को सुबह में कर सकते हैं, जब सर ने कहा कि एक के लिए कैसे बैच बदले कोई दिक्कत है तो बताइए. छात्रा ने कहा कि शाम को बर्तन धोने जाना होता है.

सबसे कम फीस लेते हैं खान सर

यूपीएससी भारत की सबसे कठिन परीक्षा है. उन्होंने बताया उनकी टीम ने फीस को 250 हजार रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दिया है. उनकी कक्षाओं में आने वाले कुछ छात्र हैं जो सचमुच बर्तन धोते हैं और ट्यूशन फीस का भुगतान करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. खान सर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. उनके पढ़ाने के स्टाइल को खूब पसंद करते हैं. उनके क्लास में लोगों की भीड़ रहती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.