Kmrl Apprentice Recruitment 2022 For 35 Seats Steps To Apply Online Here Is Vacancy Details
KMRL Apprentice Recruitment 2022: मेट्रो में अप्रेंटिस के पद पर आई भर्ती, जानें क्या चाहिए योग्यता
आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2022 है. वहीं इस भर्ती अभियान के तहत 35 पदों को भरा जाएगा. इस लिंक के जरिए अधिकारिक नोटिफिकेशन (KMRL Apprentice Notification) को भी पढ़ें.
KMRL Apprentice Recruitment 2022: A total of 35 vacant posts will be filled through this recruitment drive.
KMRL Apprentice Recruitment 2022: कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (KMRL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2022 है. वहीं इस भर्ती अभियान के तहत 35 पदों को भरा जाएगा. इस लिंक के जरिए अधिकारिक नोटिफिकेशन (KMRL Apprentice Notification) को भी पढ़ें.
KMRL Apprentice Recruitment 2022: पदों का विवरण-
आर्किटेक्चरल असिस्टेंट- 2 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 7 पद
कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी- 2 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 1 पद
सिविल इंजीनियरिंग- 14 पद
कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेनेंस- 2 पद
सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग- 2 पद
एचआर/एडमिन (बीकॉम/बीए अंग्रेजी)- 5 पद
KMRL Apprentice Recruitment 2022: वेतनमान
स्नातक अपरेंटिस और वाणिज्य स्नातकों के लिए मासिक वेतन 9000 रुपये और तकनीशियन अप्रेंटिंस (डिप्लोमा) के पद 8000 रुपये वेतन दिया जाएगा. बता दें कि प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष की होगी और स्थान कोच्चि, एर्नाकुलम होगा.
अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ इंटरव्यू के माध्यम से होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को KMRL के साथ पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.