LIVE सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 : आज जारी नहीं होगा CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां पाएं ताजा अपडेट्स
LIVE सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022: केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE Result 2022) द्वारा कक्षा 10वीं के टर्म 2 परीक्षा के रिजल्ट (CBSE 10th Term 2 Result 2022) को आज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.
Follow updates here:
सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट कब जारी होंगे अभी इस बाबत कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी की गई है.
हाल ही में जारी किए गए परीक्षा संगम की वेबसाइट https://parikshasangam.cbse.gov.in/ से भी छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE 10th Result 2022 परीक्षा का ऐसे देखें रिजल्ट
– छात्रों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाना होगा. – इसके बाद यहां होमपेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें. – अब लॉगइन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और जन्मतिथि इत्यादि दर्ज करें. – अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा. – इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें.
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 35 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. इसमें से करीब 21 लाख छात्र कक्षा 10वीं के हैं.
CBSE Class 10 Term-2 Results: छात्र कई अलग अलग वेबसाइट्स के माध्यम से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को देख सकते हैं.
CBSE 10th Result 2022 के रिजल्ट देखें डिजिलॉकर पर
- डिजिलॉकर पर अपने रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर या डिजिलॉकर के मोबाइल ऐप विजिट करना होगा. - यहां अपन लॉगिन विवरण जैसे आधार नंबर इत्यादि दर्ज करें. - होमपेड पर आपको सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के विकल्प पर क्लिक करें. - यहां आपकों CBSE Term 2 Result For class 10th के लिंक पर क्लिक करना होगा. - यहां रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट करें. - रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी.सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्टआज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें