Maharashtra 12th board result 2024 : महाराष्ट्र बोर्ड 12th में साइंस में 97% पास, जानिए कॉमर्स, आर्ट्स में कितने

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 21, 2024 1:34 PM IST

Maharashtra 12th board result 2024 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 97.82 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है.

Maharashtra 12th board result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल 14,23,923 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 13,29,684 सफल हुए है.

Advertising
Advertising

किस स्ट्रीम कितने प्रतिशत हुए पास

इस साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 85.88 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इस साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 85.88 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 92.18 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. वहीं साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 97.82 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. इस साल कोंकण में सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है.

Maharashtra 12th board Result 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना है.
  • वहां Maharashtra 12th board result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
  • अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
  • उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Maharashtra 12th board result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

साइंस स्ट्रीम में 7  लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम में 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसका आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 के अंदर किया गया था. इस एग्जाम का आयोजन राज्य के कुल 3320 सेंटर्स पर हुआ था. इस साल 15,13,909 में 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें साइंस स्ट्रीम में कुल 7,60,046, आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था.

पिछले साल 91.25 प्रतिशत उम्मीदवार हुए थे पास

पिछले साल 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एग्जाम का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था. इसमें कुल 91.25 प्रतिशत उम्मीदवारों को सफलता मिली थी. एग्जाम का आयोजन 21 फरवरी से 20 फरवरी के बीच किया गया था. पिछले साल कोंकण जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा 96.01 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें