
मन की बात : पीएम मोदी ने कहा बच्चों को पढ़ाएं वैदिक गणित, जानिये किसे कहते हैं Vadic Maths, कैसे होती है पढ़ाई
मन की बात : पीएम मोदी ने मन की बात (Mann ki baat) के दौरान वैदिक गणित का जिक्र किया. जानिये क्या है वैदिक गणित, कैसे इसकी पढ़ाई होती है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में वैदिक गणित (Vadic Maths) का जिक्र किया और कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को वैदिक गणित सिखाने पर जोर देना चाहिए. इससे ना केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेेगा, बल्कि उनकी तार्किक क्षमता भी बढ़ेगी. आप जानना चाहते होंगे वैदिक गणित (Vadic Maths) किसे कहते हैं. वैदिक गणित के बारे में हम आपको यहां सब कुछ बता रहे हैं.
Also Read:
- PM Modi Tweet on Karnataka Election Result: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर PM मोदी ने किया ट्वीट, BJP के लिए भी कही ये बात
- Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में जीत के बाद रोते-रोते क्या बोले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार? | Watch Video
- PM Modi America State Visit: क्या होती है State Visit जिसपर अमेरिका जाएंगे PM Modi
हम भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा, इसका एक बड़ा कारण हमारी वैदिक गणित भी है। सभी माता-पिता अपने बच्चों को वैदिक गणित जरुर सिखाएं। इससे, उनका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, उनके ब्रेन की तार्किक व विश्लेषण क्षमता भी बढ़ेगी : प्रधानमंत्री @narendramodi #MannKiBaat pic.twitter.com/gof1JmFVzE
— MyGovHindi (@MyGovHindi) April 24, 2022
क्या है वैदिक गणित :
वैदिक गणित एक तकनीक या सूत्र है, जिसके जरिये अंक गणित के प्रश्नों को आसान और तेज तरीके से सॉल्व किया जा सकता है. इसमें कुल 16 सूत्र या फॉर्मूला होते हैं. इसके अलावा 13 सब-फॉर्मूला भी होते हैं. इसके आधार पर अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, कलन, शंकु आदि के सवाल चुटकियों में बनाए जा सकते हैं. यह समझ लें कि यह गणित के सवाल हल करने का शॉर्टकट तरीका है .
क्या सच में वैदिक गणित अच्छा तरीका है:
वैदिक गणित (Vedic math) से बहुत आसान तरीके से बच्चे फॉर्मूला और टेबल याद रख सकते हैं. वैदिक मैथ्स में महारथ हासिल करने वाले बच्चे को गणित के सवाल हल करने में कोई पछाड़ नहीं सकता.
किसने बनाया वैदिक गणित
वैदिक गणित , भारती कृष्ण तीर्थ द्वारा लिखित एक पुस्तक है और पहली बार साल 1965 में प्रकाशित हुई थी. इसमें गणितीय तकनीकों की एक सूची है, जिसे लेखक ने वेदों से प्राप्त किया था और माना जाता है कि इसमें सभी गणितीय ज्ञान शामिल हैं.
कैसे पढ़ाएं:
जिस तरह से स्कूलों में अबाकस की पढाई होती है, ठीक वैसे ही वैदिक मैथ्स को पढाया जा सकता है. अबाकस में जो बच्चे 2 से 3 साल में सीखते हैं, वैदिक मैथ्स में उन्हें वही विधि एक साल के भीतर सिखा दी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें एजुकेशन और करियर की और अन्य ताजा-तरीन खबरें