MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बेटियों का रहा दबदबा, कोंकण क्षेत्र का पास प्रतिशत रहा अधिक

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2020: इस साल 90.66% नियमित छात्रों ने परीक्षा दी है.

Published date india.com Published: July 16, 2020 1:42 PM IST
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बेटियों का रहा दबदबा, कोंकण क्षेत्र का पास प्रतिशत रहा अधिक
प्रतीकात्मक तस्वीर

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2020:  महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) आज यानी गुरुवार 16 जुलाई को HSC का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल, लड़कियों ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी या कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. 88.04 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 93.88 प्रतिशत लड़कियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की. इस साल 90.66% नियमित छात्रों ने परीक्षा दी है.

साइंस स्ट्रीम में 96.93% छात्र पास हुए हैं. कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम में 91.27% और 86.07% छात्र क्रमशः पास हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में 82.63% छात्रों ने परीक्षा पास की है. कोंकण क्षेत्र ने महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जिसमें 95.89% छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. सबसे कम पास प्रतिशत औरंगाबाद क्षेत्र द्वारा दर्ज किया गया है जहाँ 88.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड HSC या कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 14,20,575 छात्र उपस्थित हुए. कुल 12,81,712 छात्रों ने परीक्षा दी है. कुल 145 विषयों में से छात्रों ने 26 विषयों में पूर्ण अंक (100 प्रतिशत) हासिल किए हैं. इस वर्ष हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) की परीक्षा देने वाले लगभग 15.05 लाख छात्रों ने आज अपना रिजल्ट प्राप्त किए हैं.

ऐसे करें MSBSHSE 10th, 12th Results 2020 चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर MSBSHE HSC रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
रिजल्ट आपके कंप्यूटर / स्मार्टफोन पर फ्लैश होगा.
पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.