Navoday Class 6 Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. फ्री में पढ़ाई, रहना-खाना आदि अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nv पर जाकर बिल्कुल फ्री में अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 16 सितंबर 2024 है. देश में कुल 653 नवोदय विद्यालय हैं, जहां योग्य स्टूडेंट्स को फ्री में शिक्षा दी जाती है. आइये आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा के साथ-साथ यहां मिलने वाली सारी फ्री सुविधाओं के बारे में जानते हैं.
नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के बच्चों को मिलने वाली फ्री सुविधाएं क्या है?
नवोदय विद्यालय में क्लास 6 के बच्चों को कई फ्री सुविधाएं मिलती हैं:
शिक्षा: नवोदय विद्यालयों में पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त है.
बोर्डिंग सुविधा: नवोदय विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त बोर्डिंग सुविधा दी जाती है.
रहने की सुविधा: बच्चों के रहने की व्यवस्था भी मुफ्त होती है.
यूनिफॉर्म: स्कूल यूनिफॉर्म भी मुफ्त दी जाती है.
किताबें और स्टेशनरी: बच्चों को मुफ्त में किताबें और स्टेशनरी दी जाती है.
रोजाना के इस्तेमाल वाली चीजें: नहाने का साबुन, टूथ पेस्ट, जूतों की पॉलिश, तेल, कपड़े धोना, कपड़ों पर प्रेस करना, लड़कियों के लिए सैनिटरी नैपकिन जैसी चीजें भी मुफ्त दी जाती हैं.
यात्रा का खर्च: ट्रेन के थर्ड एसी क्लास/ एसी बस में बच्चों के सफर का खर्च भी मुफ्त होता है.
मेडिकल एक्सपेंडिचर: बच्चों का मेडिकल खर्च भी मुफ्त होता है.
सीबीएसई फी: सीबीएसई फीस भी मुफ्त होती है.
Navoday Class 6 Admission के लिए अनिवार्य योग्यता क्या है?
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 5वीं पास होना चाहिए, साथ ही जिस जिले से आवेदन करना है, उसी जिले में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए. स्टूडेंट्स का जन्म 01-05-2024 से 31-07-2015 तक के बीच होना चाहिए. नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए एक सिलेक्शन टेस्ट पास करना होता है, जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के नाम से जाना जाता है. यह टेस्ट सीबीएसई द्वारा डिजाइन और कंडक्ट किया जाता है. इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स बिल्कुल फ्री में अप्लाई कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.