NCPCR बच्चों में परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पर्व 5.0 का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से प्रेरित होकर 6 फरवरी से 31 मार्च तक परीक्षा पर्व 5.0 का आयोजित कर रहा है.

Published: February 4, 2023, 9:43 AM IST

NCPCR to organize Pariksha Parv: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से प्रेरित होकर 6 फरवरी से 31 मार्च तक परीक्षा पर्व 5.0 का आयोजित कर रहा है. परीक्षा पर्व 5.0 छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों को अपने विचार साझा करने और विशेषज्ञों सहित प्रेरक वक्ताओं से मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करने का एक प्रयास है.

स्टूडेंट्स को स्ट्रेट फ्री रहने के मंत्र

आयोग ने बताया कि ऐसे तनावपूर्ण समय में असहज और भ्रमित करने वाले विचारों के बारे में बात करने और साझा करने से छात्रों के तनाव और चिंता को काफी हद तक कम करने और परीक्षा के प्रति बच्चों के दष्टिकोण को बदलने तथा इसे उत्सव की तरह एक आनंददायक गतिविधि बनाने में मदद मिलेगी. इस वर्ष बच्चों के अलावा शिक्षकों और माता-पिता तक पहुंचने के उद्देश्य से एनसीपीसीआर द्वारा बहु-आयामी दष्टिकोण का पालन किया जा रहा है.

परीक्षा पर्व के साथ परीक्षा का उत्सव मना रहा है

जानकारी के मुताबिक बच्चों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीपीसीआर ने राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों शिक्षा, महिला एवं बाल विकास या समाज कल्याण, शिक्षा बोर्ड को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि सभी जिलों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से सभी स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों के लिए एक आदेश जारी करें और छात्रों और बच्चों की भागीदारी को प्रोत्साहित करें.

गौरतलब है कि एनसीपीसीआर 2019 से अपने अभियान परीक्षा पर्व के साथ परीक्षा का उत्सव मना रहा है, जिसका उद्देश्य परीक्षा के प्रति बच्चों के ²ष्टिकोण को बदलना और परीक्षा और परीक्षा परिणामों से जुड़े उनके तनाव और चिंता को दूर करने के लिए एक मंच प्रदान करना है.

इनपुट-आईएएनएस

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.