By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Neet 2019 Nta To Conduct Exam In February And May You Must Know These 5 Changes Nta Have Made For Neet 2019
NEET 2019: फरवरी और मई में होगी परीक्षा, इस बार एग्जाम में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, पढ़ें
NTA द्वारा आयोजित की जाएगी NEET 2019 की परीक्षा
नई दिल्ली: अंडरग्रेजुएट मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी कि NEET परीक्षा देनी होती है. अब तक यह परीक्षा CBSE आयोजित करता था. लेकिन अब इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करेगी. अब नीट 2019 परीक्षा को एनटीए ही आयोजित करेगी. MHRD ने इसकी घोषणा करते हुए यह कंफर्म किया है कि सीबीएसई के स्थान पर अब NTA ही NEET 2019 परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करेगी. इसके अलावा यह एजेंसी UGC NET, JEE Mains, CMAT और GPAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं को भी आयोजित करेगी. NTA NEET 2019 को फरवरी और मई में आयोजित किया जाएगा. इस बार NEET 2019 परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं. अगर आप परीक्षा में शामिल होने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले इन 5 बदलावों को जरूर जान लें.
इन बदलावों के अलावा NTA NEET 2019 का शेड्यूल भी रिलीज कर दिया गया है. दस्तावेजों की मानें तो फरवरी में आयोजित होने वाली NTA NEET 2019 परीक्षा 1 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगी और मई में आयोजित होने वाली नीट 2019 परीक्षा 12 मई से 26 मई तक आयोजित होगी.
SBI Clerk Prelims 2018 Result: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे, sbi.co.in/careers पर चेक करें
फरवरी में होने वाली परीक्षा के के लिए अक्टूबर 2018 में ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे और मई नीट 2019 के लिए मार्च 2019 के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
NTA NEET 2019: ये 5 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए:-
1. सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि NEET 2019 परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी. इससे पहले यह साल में एक बार आयोजित होती थी.
2. परीक्षा 8 विभिन्न सेशन्स में आयोजित होगी. इसलिए उम्मीदवारों के पास परीक्षा के लिए अपनी पसंद की तारीख चुनने का विकल्प होगा.
NEET: फिजिक्स और केमिस्ट्री में मिले थे 0 अंक, आसानी से पा गए निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला
3. छात्र स्कोर में सुधार करने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि छात्र यह याद रखें कि इस एनटीए ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों स्कोरों में किसे मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा.
4. एक और बड़ा बदलाव यह है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित होंगी. NTA कागज और कलम आधारित परीक्षा को पूरी तरह खत्म कर रही है.
5. NTA पेपर सेट करने में भी कुछ बदलाव कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार NTA इस बार परीक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्टिंंग की मदद लेगी. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा GMAT में इसका इस्तेमाल होता रहा है. परीक्षा में छात्रों से पहले आसान सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद धीरे-धीरे मुश्किल सवाल पूछे जाएंगे. इससे छात्र के इंटेलिजेंस के स्तर को जांचना आसान होगा.
बता दें कि इस बार परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होगा, इसलिए प्रश्न पत्रों और आंसर कीज में गलतियों की आशंका नहीं होगी.
MHRD ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि NEET 2019 परीक्षा के सेलेबस में कोई बदलाव नहीं है. योग्यताओं में भी कोई बदलाव नहीं हैं. इसके साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि इससे पहले नीट जितनी भाषाओं में आयोजित होती रही है, साल 2019 में भी उन्हीं भाषाओंं में होगी.
एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.
Also Read:
-
JEE Main 2026: परीक्षा देने जा रहे तो पढ़ें NTA की गाइडलाइंस, ऐसे कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी एंट्री, जानें किन-किन चीजों पर पाबंदी
-
CBSE का सख्त एक्शन, इस मशहूर स्कूल का एफिलिएशन किया रद्द, जानें क्या है वजह
-
CBSE Updates: बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें! CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट बदली, यहां देखें नई डेट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें