बारिश या तूफान के चलते NEET एग्जाम सेंटर पहुंचने में हुई देरी तो क्या मिलेगी एंट्री? जानें NTA ने क्या दिया जवाब

NEET UG 2026: कई एस्पिरेंट को लास्ट मिनट की लापरवाही के चलते साल भर एग्जाम के वेट करना पड़ता है. ऐसे में नीट यूजी 2026 का एग्जाम देने के लिए पर्याप्त समय लेकर घर से निकले और एग्जाम सेंटर पहुंचे. आइये जानते हैं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लास्ट मिनट एंट्री और एग्जाम प्रोटोकॉल को लेकर क्या-क्या एडवाइजरी जारी किया है...

Written by: Satyam Kumar
Published: May 2, 2026, 3:23 PM IST

NEET UG 2026 Advisory: कल यानी 3 मई 2026 को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आयोजित होने जा रही है. लेकिन इस बार चुनौती सिर्फ कठिन सवालों की नहीं, बल्कि मौसम के मिजाज की भी है. भारी बारिश और आंधी-तूफान के अलर्ट के बीच लाखों छात्र इस चिंता में हैं कि अगर वे समय पर नहीं पहुंच पाए तो क्या होगा? आइए, एनटीए (NTA) की लेटेस्ट एडवाइजरी के जरिए आपके हर सवाल का जवाब जानते हैं.

1:30 बजे का डेडलाइन और मौसम का अलर्ट

3 मई को देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की रिपोर्ट है. ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को फ्यूचर डॉक्टर संबोधित करते हुए सख्त हिदायत दी है. एनटीए ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्रों के गेट दोपहर 1:30 बजे शार्प बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी स्थिति में, चाहे वह भारी बारिश हो या ट्रैफिक जाम, एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए, घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम और ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और अपनी यात्रा को बहुत पहले प्लान करें.

गूगल मैप्स और एड्रेस का मिलान

एनटीए ने एक और चौंकाने वाली चेतावनी दी है. एजेंसी के संज्ञान में आया है कि कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन जैसे-IIIT पुणे गूगल मैप्स या अन्य प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से मैप की गई है. एनटीए ने कहा है कि केवल मैप पिन पर भरोसा न करे. अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पूरे पते को ध्यान से पढ़ें और संभव हो तो आज ही लोकेशन को फिजिकली वेरिफाई कर लें. रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है, तो कोशिश करें कि आप 11:00 बजे ही वहां पहुंच जाएं.

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने पर क्या होगा?

कई बार तकनीकी खराबी, खराब क्वालिटी या पसीने की वजह से बायोमेट्रिक जैसे-अंगूठे का निशान मैच नहीं कर पाता हो तो स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत नहीं है. एनटीए ने भरोसा दिलाया है कि अगर डिवाइस हार्डवेयर, कनेक्टिविटी या फिजिकल इनेबिलिटी के कारण बायोमेट्रिक फेल होता है, तब भी आपको परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा. ऐसी स्थिति में आपको सेंटर सुपरिटेंडेंट के पास एवेलेबल एक रिटन अंडरटेकिंग भरना होगा. परीक्षा के दौरान आपको बायोमेट्रिक के लिए परेशान नहीं किया जाएगा.

ड्रेस कोड और ओएमआर शीट के नियम

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है और क्या पहनना है, इसे लेकर भी नियम स्पष्ट हैं. एस्पिरेंट अपने साथ पानी की बोतल ले जा सकते हैं. धार्मिक प्रतीकों (Articles of Faith) को पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए आपको चेकिंग के लिए बहुत पहले पहुंचना होगा. हल्के कपड़े और चप्पल या कम हील वाले सैंडल सबसे अच्छे हैं. वहीं, ओएमआर (OMR) शीट की बात करें तो केवल सेंटर पर मिलने वाले ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें. गोलों को पूरा और गहरा भरें; किसी भी तरह का टिक (✓) या क्रॉस (✗) आपकी उत्तर पुस्तिका को अमान्य कर सकता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.