NEET UG 2026 एग्जाम का क्वेश्चन पेपर लीक? जानें NTA ने एडवाइजरी जारी कर एस्पिरेंट से क्या-कुछ कहा

NEET UG 2026 paper leak Sikar: सीकर में गेस पेपर के सवाल असली परीक्षा से मिलने के बाद मामला गरमा गया है. राजस्थान पुलिस की SOG जांच कर रही है. मामले में NTA ने एडवाइजरी जारी कर एस्पिरेंट्स को अफवाहों से बचकर आधिकारिक सूचना भरोसा रखने को कहा है.

Written by: Satyam Kumar
Published: May 11, 2026, 11:45 AM IST

NEET UG 2026 paper leak NTA advisory: नीट यूजी 2026 परीक्षा के नतीजों से पहले राजस्थान के सीकर में पेपर लीक की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है, जहां 100 से ज्यादा सवाल मैच होने का दावा किया जा रहा है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अनुसार, परीक्षा से कुछ दिन पहले करीब 400 सवालों का एक सेट या ‘गेस पेपर’ सर्कुलेट किया गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि इस सेट में से बायोलॉजी और केमिस्ट्री के लगभग 100 सवाल असली नीट पेपर से काफी हद तक हूबहू पाए गए हैं. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई बड़ा पेपर लीक सिंडिकेट काम कर रहा है.

राजस्थान पुलिस SOG की जांच

एडिशनल डीजीपी (SOG) विशाल बंसल ने पुष्टि की है कि राजस्थान के कई शहरों और उत्तराखंड के देहरादून में छापेमारी की गई है. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि इस संभावित ‘नेक्सस’ की तह तक पहुंचा जा सके. पुलिस इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि परीक्षा से पहले ये सवाल सोशल मीडिया या कोचिंग ग्रुप्स में किस माध्यम से पहुंचे और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है.

NTA ने जारी की एडवाइजरी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 3 मई 2026 को परीक्षा पूरी तरह से सिक्योर माहौल में आयोजित की गई थी. NTA का कहना है कि क्वेश्चन पेपर को GPS- ट्रैक्ड वाहनों में भेजा गया था और परीक्षा हॉल में एआई-असिस्टेड सीसीटीवी और 5G जैमर्स जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ था. एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा के दिन किसी भी तरह की सुरक्षा चूक या गड़बड़ी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली थी.

केन्द्रीय जांच एसेंजी कर रही इंवेस्टिगेशन

NTA ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि उन्हें 7 मई की शाम को गड़बड़ी के कुछ इनपुट्स मिले थे, जिसे तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया था. एजेंसी ने कहा कि वर्तमान में पुलिस जो भी गिरफ्तारियां या पूछताछ कर रही है, वह NTA द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी और सहयोग का ही परिणाम है. हालांकि, एजेंसी ने यह भी साफ किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

एस्पिरेंट्स के लिए सलाह

NTA ने एस्पिरेंट्स और उनके माता-पिता से शांति बनाए रखने की अपील की है. एस्पिरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें. एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि वे ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. साथ ही, किसी भी प्रकार की शंका होने पर छात्र आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.