NEET UG PAPER LEAK 2026: पुणे की ब्यूटी पार्लर वाली से शुरू हुई साजिश, NTA टीचर ने मिलकर रचा घोटाला, अब तक 9 पर CBI का शिकंजा
अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां हुई हैं. जांच पूरे देश में चल रही है और और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
नीट पेपर लीक में अब तक कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुए पेपर लीक के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. 3 मई 2026 को हुई परीक्षा रद्द कर दी गई और री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है. सीबीआई की जांच में पता चला कि पुणे में NTA एक्सपर्ट पैनल के सदस्यों ने पैसे लेकर सवाल लीक किए. beauty parlour चलाने वाली एक महिला से लेकर रिटायर्ड टीचर्स तक इस साजिश में शामिल थे. अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
मुख्य आरोपी मनीषा वाघमारे की भूमिका
46 वर्षीय मनीषा वाघमारे पुणे के सुखसागर नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं. वह छात्रों और टीचर्स के बीच लिंक का काम करती थीं. indianexpress.com के मुताबिक उन्होंने 4-5 छात्रों की व्यवस्था की और अपने दोस्त धनंजय निवृत्ति लोखंडे (आयुर्वेद प्रैक्टिशनर, अहिल्यानगर) को योजना की जानकारी दी.
NTA की एक्सपर्ट पैनल मनीषा गुरुनाथ मंधारे
57 वर्षीय मनीषा गुरुनाथ मंधारे NTA की एक्सपर्ट पैनल में थीं. उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के फाइनल प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी. उन्होंने कथित तौर पर पैसे लेकर चुनिंदा छात्रों को सवाल पहुंचाए. उन्होंने अपनी पुणे रेसिडेंस पर स्पेशल कोचिंग सेशन्स चलाए जहां असली सवाल बताए गए.
रिटायर्ड केमिस्ट्री टीचर, NTA पैनल से जुड़े थे
रिटायर्ड केमिस्ट्री टीचर प्रह्लाद विट्ठल राव कुलकर्णी (पी.वी. कुलकर्णी) भी NTA पैनल से जुड़े थे. वे केमिस्ट्री पेपर लीक के मुख्य स्रोत बताए जा रहे हैं.
गिरफ्तारियों का टाइमलाइन, कौन कब कहां से
- 12 मई: शुभम खैरनार (नासिक) को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया. उन्हें PDF फाइल मिली थी. वह परीक्षा रद्द होने के तुरंत बाद पकड़ा गया.
- 13-14 मई: यश यादव (गुरुग्राम), मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल (जयपुर) गिरफ्तार. पेपर नासिक पहले गुरुग्राम से जयपुर फिर यहां से सीकर तक पहुंचा.
- 14 मई: मनीषा वाघमारे और धनंजय लोखंडे पुणे/अहिल्यानगर से गिरफ्तार.
- 15 मई: पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार.
- 16 मई: मनीषा गुरुनाथ मंधारे (पुणे) गिरफ्तार, दिल्ली में पूछताछ.
मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल
ये बिवाल परिवार के वे बच्चे हैं जिनके 12वीं में बेहद मामूली मार्क्स थे, नीटे के बेहद अच्छा स्कोर कर के अच्छे मेडिकल कॉलेज की सीट पर दाखिला लिया और फिर कॉलेज में कोर्स के दौरान एग्जाम में पास होने के लिए नंबर लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, ये सभी बच्चे अपने अपने कॉलेज-हॉस्टल से छुट्टी का बहाना बनाकर गायब थे.
सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि इन आरोपियों ने मिलकर साजिश रची और पैसे लेकर सवाल छात्रों तक पहुंचाए. अप्रैल 2026 में कोचिंग सेशन्स में डिक्टेट किए गए सवाल असली पेपर से मैच करते थे.
अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां
अब तक कुल 9 गिरफ्तारियां हुई हैं. जांच पूरे देश में चल रही है और और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. NTA ने परीक्षा रद्द कर नई तारीख घोषित की है. इस घोटाले ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें