
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
NEET UG Counselling 2021: ऑल इंडिया कोटा के तहत आने वाली सीटों और राज्य कोटे की सीटों के तहत एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET UG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शेड्यूल जारी किया है. NEET UG 2021 AIQ काउंसलिंग का पहला दौर 19 जनवरी से शुरू होगा और राज्य कोटे के लिए काउंसलिंग 27 जनवरी 2022 से शुरू होगी. NEET UG के उम्मीदवार नीचे MCC NEET काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं.
NEET UG 2021 कोर्स के लिये मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 8 लाख से अधिक छात्र NEET काउंसलिंग 2021 शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. NEET UG काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को NEET UG 2021 स्कोर कार्ड, NEET UG 2021 एडमिट कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी एनईईटी काउंसलिंग के विवरण और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें.
NEET UG काउंसलिंग पहला राउंड : 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी
ज्वाइनिंग के लिये लास्ट डेट : 4 फरवरी 2022
NEET UG काउंसलिंग दूसरा राउंड : 9 फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022
ज्वाइनिंग की लास्ट डेट : 26 फरवरी 2022
मोप अप राउंड : 2 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022
ज्वाइनिंग की लास्ट डेट: 19 मार्च 2022
NEET UG काउंसलिंग पहला राउंड : 27 जनवरी 2022 से 31 जनवरी
ज्वाइनिंग के लिये लास्ट डेट : 7 फरवरी 2022
NEET UG काउंसलिंग दूसरा राउंड : 15 फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022
ज्वाइनिंग की लास्ट डेट : 24 फरवरी 2022
मोप अप राउंड : 7 मार्च 2022 से 10 मार्च 2022
ज्वाइनिंग की लास्ट डेट: 15 मार्च 2022
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें