North Western Railway Apprentice Recruitment 2024 Apprentice Vacancy Last Date Today
Railway Jobs 2024: रेलवे अप्रेटिंस भर्ती के लिए आज आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन
उत्तर पश्चिमी रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर (North Western Railway) के लिए अंप्रेटिंस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी समाप्त हो जाएगी.
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर (North Western Railway) के लिए अंप्रेटिंस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी समाप्त हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है जो जल्द से अप्लाई कर लें. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjapur.in के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2024 है. रेलवे ने इस भर्ती के लिए पहले ही वैकेंसी निकाली थी, इस भर्ती के तहत कुल 1646 पदों को भरा जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई
जो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं, वह आवेदन करने के योग्य हैं. बस आयु का ध्यान रखना होगा. आयु सीमा की बात करें तो 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी कैटेगरी के लिए, यह 5 वर्ष है, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 3 वर्ष है, ओबीसी कैटेगरी के 3 वर्ष है. PwBD के लिए, ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है. एससी/एसटी, बेंचमार्क डिसेबिलिटी पर्सन (PwBD), महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस के भुगतान से छूट दी गई है. फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है.
कैसे होगा सलेक्शन
इन पदों पर बिना लिखित परीक्षा के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, यानी मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई के मार्क्स के आधार पर तैयारी की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.