NTRO Recruitment 2023: टेक्निकल इंटेलीजेंस एजेंसी में बंपर भर्ती, 1.7 लाख तक होगी सैलरी, जल्दी करें अप्लाई

एनटीआरओ द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट, एविएटर द्वितिय ग्रेड के लिए आवेदन मांगे है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ntro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जनवरी 2023 है.

Published date india.com Published: January 19, 2023 8:17 AM IST
NTRO Recruitment 2023 Bumper recruitment in Technical Intelligence Agency salary will be up to 1.7 lakh apply

NTRO Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. एनटीआरओ द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट, एविएटर द्वितिय ग्रेड के लिए आवेदन मांगे है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ntro.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जनवरी 2023 है.

नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में कुल मिलाकर 182 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. बता दें कि एनटीआरओ भारत सरकार की एक टेक्निकल इंटेलिजेंस एजेंसी के तौर पर काम करती है. बता दें कि यह प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत काम करती है. एनटीआरओ की स्थापना साल 2004 में की गई थी. यह इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिसि विंग (RAW) की तरह काम करती है.

पदों का विवरण

एविएटर II- 22 पद
टेक्निकल असिस्टेंट- 160 पद
कुल पद- 182 पद

कितनी होगी सैलरी

जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन एविएटर के पद पर होगा उन्हें मैट्रिक्स लेवल 10 पर भुगतान कर 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर लेवल 7 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपे तक सैलरी दी जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.