Nursery Admission 2023 Registration Process Begins Know Important Documents And Eligibility Details
Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षा निदेशालय दिल्ली 20 जनवरी 2023 को पहली लिस्ट जारी करेगा. साथ ही 17 मार्च 2023 को एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.
Nursery Admission 2023 Eligibility: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी और पहली क्लास में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षा निदेशालय दिल्ली 20 जनवरी 2023 को पहली लिस्ट जारी करेगा. साथ ही 17 मार्च 2023 को एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी.
जरूरी सूचना
1- नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चों की अधिकतम आयु क्रमश: 4 वर्ष, 5 वर्ष और 6 वर्ष होना चाहिए. वहीं न्यूनतम आयुसीमा 3, 4 और 5 वर्ष है.
2- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से पहले आवेदन फॉर्म को 25 रुपये आवेदन शुल्क के साथ स्कूल में जमा करना होगा. साथ ही माता-पिता को प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य है.
3- अधिकतम आयुसीमा में स्कूलों द्वार 30 दिन की छूट दी जा सकती है. ऐसे में आयुसीमा में छूट पाने के लिए छात्रों के माता-पिता को स्कूल के प्राचार्य से संपर्क करना होगा.
4- तय प्वाइंट्स नियमों के आधार पर ही स्कूलों में एडमिशन दिए जाएंगे.
महत्वपूर्ण दस्तावेज
– बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
– बच्चे का आधार कार्ड
– एड्रेस प्रूफ
– बच्चे के साथ माता-पिता की फैमिली फोटो
– पैरेंट या गार्जियन का पासपोर्ट आकार का फोटो
– बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.