अक्टूबर त्योहारों का महीना है. इस महीने में बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां लगातार आएंगी. त्योहार से पहले शुरू होंगी और त्योहार पूरा होने तक वे घरों में ही मजे करेंगे. सबसे बड़ा त्योहार दिवाली पर स्कूलों की लगातार छुट्टियां होंगी. जो कि 19 से 23 तक मानी जा रही हैं. ये छुट्टियां हरियाणा, बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान में तय हैं. स्कूलों की तरफ से भी ये जानकारी दी जाएगी, कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे.
इस डेट में हैं छुट्टियां
19 अक्टूबर (रविवार)-सभी स्कूल-कॉलेज बंद.
20 अक्टूबर (सोमवार)- छोटी दिवाली, ज्यादातर राज्यों में छुट्टी रहेगी.
21 अक्टूबर (मंगलवार)-दिवाली: देशभर में सरकारी छुट्टी.
22 अक्टूबर (बुधवार)-गोवर्धन पूजा: यूपी,बिहार,हरियाणा में छुट्टी रहेगी.
23 अक्टूबर (गुरुवार)-भाई दूज: स्कूल बंद रहेंगे.
दिवाली वाले त्योहारों के बाद भी फिर से छठ पूजा पर भी स्कूलों की कई दिनों की लगातार छुट्टियां होंगी. हालांकि ये छुट्टियां हर राज्य में अलग अलग हो सकती हैं. बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी में 25-28 अक्टूबर तक 4 दिनों की छुट्टियां रहेंगी.
25 अक्टूबर (शनिवार)-नहाय-खाय: कुछ स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी.
दिल्ली-NCR या मुंबई में लोकल स्कूल 27-28 को छुट्टी दे सकते हैं. 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर हरियाणा, यूपी में छुट्टी रहेगी.
देशभर के कई राज्यों में दिवाली के आसपास लगातार 5-6 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं. यह छुट्टियां राज्यवार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर दिवाली (21 अक्टूबर) से जुड़े त्योहारों के कारण स्कूल 20 से 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
लगातार क्यों 5 दिन?
20 से 23 अक्टूबर तक त्योहारों की छुट्टियां + 25 अक्टूबर (शनिवार) का वीकेंड मिलाकर कुल 5-6 दिन का ब्रेक बनता है. कुछ राज्यों में धनतेरस (18 अक्टूबर, शनिवार) को भी जोड़कर लंबा वीकेंड बन जाता है.
28 अक्टूबर छठ पूजा (बिहार, झारखंड, यूपी में अतिरिक्त छुट्टी)
Add India.com as a Preferred Source
कुल मिलाकर, अक्टूबर में 10-15 दिनों की छुट्टियां (राज्यवार) होंगी. अपने राज्य के शिक्षा विभाग की वेबसाइट जैसे यूपी के लिए upmsp.edu.in या स्कूल नोटिस चेक करें, क्योंकि छुट्टियां मौसम या स्थानीय फैसले से बदल सकती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.