Railway Recruitment 2018: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(RPF) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के लिए भारतीय रेल ने 1120 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह वेकेंसी सब-इंस्पेक्टर(SI) पद के लिए जारी की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के 6वें स्तर के आधार पर सैलरी मिलेगी. इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन अनुसार 819 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों और 301 पदों पर महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी.
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के उम्मीदवार आवदेन कर सकते हैं.
आवेदन की तारीख: पदों पर ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू है.
आवेदन की आखिरी तारीख: इन पदों पर अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन प्रक्रियाएं बंद हो जाएंगी.
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख क्रमश: 2 जुलाई और 5 जुलाई है.
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 35,400/- रुपये प्रति माह सैलरी और इसके साथ अन्य एलाउंस दी जाएगी, जो 7वें वेतन आयोग के 6वें लेवल के तहत आता है.
Add India.com as a Preferred Source
ऑनलाइन परीक्षा: ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं सितंबर और अक्टूबर 2018 में आयोजित की जाएंगे. CBT परीक्षा में पास होने वाले छात्र फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट(PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) के लिए बुलाए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.