By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Rajasthan Police Admit Card 2018 Released Exam Will Held On 14 And 15 July Things You Must Know Before Sitting For Rajasthan Police Constable Exam 2018
Rajasthan Police Admit Card 2018 जारी, 14 और 15 जुलाई को परीक्षा, एग्जाम में बैठने से पहले जरूर जानें ये 10 बातें
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है.
राजस्थान पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर Rajasthan Police Admit Card 2018 जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद 14 और 15 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. बता दें कि राजस्थान पुलिस में कॉन्सटेबल के 13,142 पदों पर भर्तियां होनी हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार http://recruitment2.rajasthan.gov.in से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
14 और 15 जुलाई को होने वाली परीक्षा में अगर आप बैठने वाले हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
1. ये बात समझ लें कि 14 और 15 को होने वाली परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है. हर गलत जवाब पर .25 अंक काट लिए जाएंगे. इसलिए उन सवालों को बिल्कुल ना छुएं, जिनका जवाब आप नहीं जानते.
2. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी आवेदक http://recruitment2.rajasthan.gov.in सेे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन जिन लोगों ने कॉन्सटेबल बैंड या उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनके लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है. क्योंकि इन दोनों श्रेणियों की लिखित परीक्षा नहीं होगी.
3. परीक्षा में भारी-भरकम या सजावटी चमकदार और भड़काऊ कपड़े ना पहनकर जाएं. परीक्षा के लिए साधारण और सादा हल्के कपड़े पहनें. शर्ट, टीशर्ट आदि आधे बाजू की हो. परीक्षा हॉल में घड़ी, पर्स, मोबाइल, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, सैंडल आदि नहीं ले जा सकते. इसलिए इनके साथ परीक्षा हॉल में ना पहुंचे. सैंडल या जूते की जगह चप्पल पहनें.
Rajasthan Police Admit Card 2018: जारी हुआ एडमिट कार्ड, police.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें
4. महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि स्टाइलिश बाल ना बनाकर जाएं और ना ही बालों में कोई स्टाइलिश रबर या पिन लगाएं. इसके अलावा किसी भी प्रकार के गहने ना पहनें.
5. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंच जाएं. परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 12 बजे खत्म हो जाएगी. दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे शुरू होगी और 5 बजे खत्म होगी.
6. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. आपको पेपर पेन के जरिये अपना एग्जाम देना होगा.
7. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट साइट फोटो, एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी, कोई भी फोटो प्रमाण पत्र ले जाना होगा. याद रखें कि फोटो प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी नहीं चलेगी.
8. परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे. यह 75 अंकों की परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव फॉर्म में होगी.
DHSE Kerala Plus Two SAY Results 2018: आज रिलीज होंगे परिणाम, keralaresults.nic.in पर ऐसे चेक करें
9. लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित और OBC श्रेणी के परीक्षार्थियों को 40 फीसदी अंक लाना होगा. वहीं SC/ST को 36 प्रतिशत, ट्राईबल सब-प्लान क्षेत्र के स्थानीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों 30 फीसदी और बारों जिले के सहरिया आदिम जाति के उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक के साथ पास होना होगा.
10. लिखित परीक्षा में पास होने के बाद परीक्षार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. दोनों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा.
एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.
Also Read:
-
कैमरा रोल होने से पहले ही बन चुकी थीं ‘मदर इंडिया’, नरगिस का रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन
-
'मैं निर्दोष हूं, मुझे बरी किया जाए’, क्या कोर्ट मानेगी Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की दलील?
-
कौन हैं 19 साल के यश राज पुंजा? IPL डेब्यू मैच में ही बल्लेबाजों के लिए बने सिरदर्द, किस स्कूल से की है पढ़ाई? जानिए पूरा बैकग्राउंड
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Must know facts about rajasthan police Constable recruitment
- police.rajasthan.gov.in
- Raj
- Raj Police Admit Card 2018
- Raj Police Admit Card Name Wise
- Rajasthan Police admit card 2018
- Rajasthan Police Admit Card 2018 Download
- Rajasthan Police Admit Card 2018 Download Pdf
- Rajasthan Police Admit Card Download
- rajasthan police bharti pariksha me kaise sawal pooche jayenge
- Rajasthan Police Constable Admit Card
- Rajasthan Police Constable Admit Card 2018
- Rajasthan Police Contsable Exam 2018
- recruitment2.rajasthan.gov.in
- sso.rajasthan.gov.in
- Www.police.rajasthan.gov.in 2018
- राजस्थान
- राजस्थान पुलिस