Rajasthan school Winter Vacation: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन शुरू, जानें कबतक स्कूल बंद रहेगा

राजस्थान स्कूल बोर्ड ने राज्य में होने वाली विंटर वेकेशन की सूचना जारी कर दी है. जिसके तहत, राजस्थान के स्कूलों में दिसंबर 2023 से ही विंटर वेकेशन शुरू किया जा रहा है.आईये जानते हैं कि स्कूलों को कबतक बंद रखा जाएगा?

Published date india.com Updated: December 12, 2023 11:45 AM IST
कंपा देने वाली ठंड के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.
कंपा देने वाली ठंड के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.

नई दिल्लीः देश कई राज्यों में सर्दी बढ़ने के कारण स्कूलों में विंटर वेकेशन के लिए ऐलान होने लगा है. जिसमें दिल्ली सरकार ने भी विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है. वहीं राजस्थान स्कूल बोर्ड ने भी बढ़ती ठंडी को देखते हुए विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है. राजस्थान स्कूल बोर्ड ने राज्य में होने वाली विंटर वेकेशन की सूचना जारी कर दी है. जिसके तहत, राजस्थान के स्कूलों में दिसंबर 2023 से ही विंटर वेकेशन शुरू किया जा रहा है. साथ ही राजस्थान बोर्ड ने अभी इसकी सूचना नहीं दी है कि स्कूल को कब तक खोला जाएगा.

राजस्थान के स्कूल में दिसंबर में कब से हो रहा विंटर वेकेशन

राजस्थान स्कूल बोर्ड ने राज्य में होने वाली शीतकालीन छुट्टियों की ऑफिशियल सूचना जारी कर दी है. जिसके तहत, राज्य में 25 दिसंबर 2023 से विंटर वेकेशन शुरू हो रहा है. साथ ही स्कूल बोर्ड ने स्कूल को दोबारा खोलने की तारीख अभी जारी नहीं की है. वहीं दिल्ली सरकार जनवरी में विंटर वेकेशन शुरू करने जा रही है.

राजस्थान के स्कूलों में कब तक जारी रहेगी विंटर छुट्टियां

राजस्थान स्कूल बोर्ड ने विंटर वेकेशन के लिए छुट्टियों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. लेकिन राजस्थान स्कूल बोर्ड, स्कूलों को कबतक बंद रखेगी इसका खुलाशा नहीं किया है. बोर्ड ने अभी तक स्कूलों को रिओपन करने की तारीख जारी नहीं की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान में 25 दिसंबर 2023 से होने जा रही विटंर छुट्टियां जनवरी के दूसरे सप्ताह या तीसरे सप्ताह तक चलेगी. राजस्थान स्कूल बोर्ड जल्द ही छुट्टियों से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है. जिससे साफ हो जाएगा कि स्कूल कब तक बंद रखा जाएगा. छुट्टियों से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट्स से जुड़े रहें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.