Rrb Group D Pet Admit Card 2023 Released Steps To Download Admit Card At Rrcbbs Org Rrc Wr Com
RRB Group D PET Admit Card: फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
पीईटी के लिए एडमिट कार्ड को अधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com और rrcbbs.org पर जारी कर दिया गया है. सभी उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Group D PET Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में पास हुए थे वे फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल हो सकेत हैं. पीईटी के लिए एडमिट कार्ड को अधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com और rrcbbs.org पर जारी कर दिया गया है. सभी उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के साथ ही इसपर दिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और वेन्यू व शेड्यूलपर समय पर रिपोर्ट करें. बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर द्वारा पीईटी परीक्षा का आयोजन भुवनेश्वर के ईस्ट कोस्ट रेलवे स्टेडियम में 10 से 12 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा. इसके बाद वेस्टर्न रेलवे मुंबई में 20 से 21 जनवरी के बीच आयोजित होगी पीईटी परीक्षा.
वेस्टर्न रेलवे आरआरसी अहमदाबाद ने बाताया कि पीईटी परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से शुरू होगा और अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा. वहीं चेन्नई में पीईटी परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी से शुरू होगी. उम्मीदवार शेड्यूल व स्थान की जानकारी जरूर पढ़ लें.
बता दें कि 22 दिसंबर 2022 को रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. वहीं पांच चरणों में सीबीटी परीक्षा का आयोजन 17 अगसत से 11 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी. बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1.03 लाख पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी. वहीं इस भर्ती के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.