RRB group D result date 2019: कहां-कैसे चेक करें रिजल्ट, अगला चरण Physical Efficiency Test

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के 62,000 से भी अधिक पदों के लिए पिछले वर्ष परीक्षा का आयोजन किया था अब परिणाम की बारी है

Published date india.com Published: February 11, 2019 11:40 AM IST
RRB group D result date 2019: कहां-कैसे चेक करें रिजल्ट, अगला चरण Physical Efficiency Test

नई दिल्ली: आरआरबी (RRB)  ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम (RRB Result) जल्द ही जारी किया जाएगा. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी निश्चित तिथि की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक 13 फरवरी को परिणाम घोषित हो सकते हैं. रिजल्ट (RRB Group D Result 2019) जारी होने की तारीख जल्द ही आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी कर दी जाएगी. ग्रुप डी का रिजल्ट (RRB Result 2019) भी सभी रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

कैसे चेक करें परिणाम
उम्मीदवार अपना रिजल्ट (Group D Result) लॉग इन कर चेक कर पाएंगे. ग्रुप डी सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के परिणाम में सफल अभ्यर्थी दूसरे स्टेज की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. पहले चरण की सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवार ही दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग ले सकेंगे. दूसरे चरण के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वालों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. रिजल्ट रीजनल आरआरबी वेबसाइटों सहित सभी आरआरबी वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

परीक्षा का दूसरा चरण पीईटी
बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के 62,000 से भी अधिक पदों के लिए पिछले वर्ष परीक्षा का आयोजन किया था. 17 सितंबर से लेकर 17 दिसंबर तक चले इस एग्जाम में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इसी हफ्ते इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. हालांकि परीक्षा के उत्तर पहले ही जारी किए जा चुके हैं. लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को फिजिकल और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा. इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा. फिजिकल एग्जाम में उम्मीदवार को 35 किलोग्राम वजन के साथ 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी. इसके अलावा एक किलोमीटर की दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार को 4.15 मिनट में पूरा करना होगा.

RRB Group D के पदों पर कितनी मिलेगी सैलरी

आरआरबी ग्रुप डी वेतन

RRB Group D Salary
Scale Pay Band Grade Pay Grade Pay – Entry Level
PB-1 15600-60600 5400 21000
5700 23190
6000 25380
7200 29730
8400 34080
PB-2 29900-104400 12600 40500
13800 51420
PB-3 14400 54450
16200 63000
46800-117300 19800 76590
22800 88500
PB-5 112200-20100 26100 138300
26700 147300
30000 159000

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.