Sanjeev Sanyal Statement On Upsc Exam Preparation Is Waste Of Time
UPSC परीक्षा के लिए 5-8 साल की तैयारी करना समय की बर्बादी, PM के सलाहकार सान्याल ने दिया यह सुझाव
इस बार यूपीएससी की सिविल परीक्षा इसलिए चर्चा में बना हुआ है क्योंकि भारतीय अर्थशास्त्री, लोकप्रिय इतिहासकार और भारत के प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने यूपीएससी परीक्षा को लेकर बात कही है.
नई दिल्ली: UPSC की परीक्षा पास करना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. कई लोग तो अच्छी नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में लग जाते हैं. यूपीएससी परीक्षा का सिलेबस इतना बड़ा होता है कि उसे पूरा करने में ही काफी समय लग जाता है, और लाखों युवाओं एग्जाम निकालने के लिए सालों-साल लगे होते हैं. कुछ को सफलता जल्दी मिल जाती है तो कुछ को लेट से. क्योंकि सीटे हजार होती हैं उम्मीदवार लाखों में होते हैं. यूपीएससी की सिविल परीक्षा हमेशा से चर्चा में रहने वाला विषय है. कभी स्टू़डेंट्स की वजह से तो कभी कुछ स्टेटमेंट की वजह है.
8 से 10 साल यूपीएससी की तैयारी में देना समय बर्बाद करना है
इस बार यूपीएससी की सिविल परीक्षा इसलिए चर्चा में बना हुआ है क्योंकि भारतीय अर्थशास्त्री, लोकप्रिय इतिहासकार और भारत के प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने एक इंटरव्यू में एक प्रश्न के जवाब में कहा” अब भी बहुत से युवा UPSC को पास करने की कोशिश में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कह रहा कि लोग परीक्षा न दें. हर देश को ब्यूरोक्रेसी की जरूरत है. यह बिल्कुल ठीक है.
ये समय किसी और काम में लगाएं तो बेहतर परिणाम मिल सकता है
लेकिन, मुझे लगता है कि लाखों लोग एक परीक्षा पास करने की कोशिश में अपने बेहतरीन साल निकाल दे रहे हैं. जबकि वास्तव में वहां कुछ हजार लोगों की छोटी संख्या की ही जरूरत है. उन्होनें कहा कि अगर युवा अपनी उर्जा को कुछ और करने में लगाते हैं तो हम ज्यादा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतेंगे. बेहतर फिल्में बनते देखेंगे. बेहतर डॉक्टर देखेंगे. ज्यादा उद्यमी और वैज्ञानिक सामने आएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.