EnglishHindi

शिक्षा मंत्रालय ने SWAYAM Plus पोर्टल किया लॉन्च, स्टूडेंट्स जानें इसके फायदे

SWAYAM Plus Portal: केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से एक SWAYAM Plus पोर्टल लॉन्च किया गया है. आइये इस पोर्टल से स्टूडेंट्स को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written by: Md. Raja Alam
Updated: February 28, 2024, 2:38 PM IST

 SWAYAM Plus Portal: देश में शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं और ऑनलाइन पोर्टल्स लॉन्च किए जाते रहे हैं. इसी बीच केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से एक SWAYAM Plus पोर्टल लॉन्च किया गया है. जो वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के हाथों लॉन्च हुआ है. इसे रोजगार, योग्यता और व्यवसायिक विकास प्रोग्राम एलएंडटी, माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को समेत अन्य उद्योगों के साथ विकसित किया गया है. धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा को उद्योग लायक बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. स्टूडेंट्स को पेशेवर दुनिया में कामयाब होने के लिए जरूरी कौशल और ज्ञान देने का काम किया जाएगा. आइये इस पोर्टल से स्टूडेंट्स को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं.

SWAYAM Plus Portal का संचालन कौन करेगा

IIT मद्रास इस पोर्टल का संचालन करेगा. IIT मद्रास ने स्वयं-एनपीटीईएल और मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है. जिससे देश में शैक्षिक अवसर प्रदान किया जाता है. IIT मद्रास ने कहा कि SWAYAM को आज देश में सबसे बड़ा रजिस्ट्रेशन आधार प्राप्त है. जिसके तहत, 2017 में टोटल 31 लाख रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ था. जो कि 2023 के अंत में बढ़कर 72 लाख से ज्यादा हो गया है.

SWAYAM Plus Portal से स्टूडेंट्स को क्या-क्या फायदे होंगे

इस पोर्टल के माध्यम से कॉलेज के स्टूडेंट्स को शिक्षा व रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा. इसके जरिए ज्ञान प्रणालियों के साथ-साथ विनिर्माण, ऊर्जा, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, आईटी, आईटीईएस, मैनेजमेंट स्टडी, हेल्थ क्षेत्र, आतिथ्य और पर्यटन सहित कई सारे सेक्टर्स में प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार और ज्ञान को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा. इसमें यूजीसी और शिक्षा विभाग सहित कई संस्थान अपनी साझेदारी पेश करेंगे. जिसके जरिए स्टूडेंट्स को नई स्किल सिखाई जाएगी. साथ ही इसके लिए कई सारी भाषाओं में सामग्री मुहैया कराया जाएगा. ताकि स्टूडेंट्स आसानी से ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.